लाइव न्यूज़ :

स्वरा भास्कर को ट्रोल करने से पहले जान लें लड़कियों के लिए हस्तमैथुन के ये 9 फायदे

By उस्मान | Updated: June 6, 2018 19:19 IST

शोध से पता चला है कि 18 साल से अधिक की अधिकतर महिलाएं हफ्ते में कम से कम एक बार हस्तमैथुन जरूर करती हैं लेकिन कुछ महिलाएं नियमित रूप से ऐसा करती हैं

Open in App

'वीरे दी वेडिंग' की एक एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।दरअसल स्वरा भास्कर को इस फिल्म के एक सीन में मास्टरबेशन यानी हस्तमैथुन करते दिखाया गया है। इस सीन की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। खैर, स्वरा भास्कर को जिस सीन के लिए ट्रोल किया जा रहा है, उसे लेकर लोगों की अलग-अलग राय हो सकती है। लेकिन सवाल यह है कि क्या वाकई मास्टरबेशन एक बड़ी समस्या है? इस विषय को लेकर हमने दिल्ली के मशहूर सेक्सोलॉजिस्ट डॉक्टर विनोद रैना से बात की है और उनसे जानने की कोशिश की है कि क्या हस्तमैथुन महिलाओं के लिए एक समस्या है? 

डॉक्टर के अनुसार, हस्तमैथुन से आपको किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है बल्कि यह आपके स्वास्थ्य के लिये बहुत फायदेमंद होता है। हस्तमैथुन से आपको बेहतर नींद आती है जिससे आपको तनाव से बचने में मदद मिलती है और आपके शरीर को आराम मिलता है।वास्तव में इससे आपको भावनात्मक और शारीरिक रूप से आराम मिलता है। 

शोध से पता चला है कि 18 साल से अधिक की अधिकतर महिलाएं हफ्ते में कम से कम एक बार हस्तमैथुन जरूर करती हैं लेकिन कुछ महिलाएं नियमित रूप से ऐसा करती हैं। इंडियाना यूनिवर्सिटी के नेशनल सर्वे ऑफ सेक्सुअल हेल्थ एंड बेहवियर के अनुसार, 25 और 29 साल की उम्र के बीच की केवल 7.9 प्रतिशत महिलाएं सप्ताह में दो से तीन बार हस्तमैथुन करती हैं। 

1) तनाव होता है कम

जब आप आर्गेज्म हासिल करती हैं तब आपके शरीर में ऑक्सीटोक्सिन नामक हार्मोन का स्त्राव बढ़ जाता है, जो तनाव और अवसाद से लड़ने में मदद करता है। जब आप बहुत ज्यादा तनावग्रस्त होती हैं तब आपके शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है और हस्तमैथुन करने से इस हार्मोन की मात्रा कम होने लगती है और आप पहले से अधिक शांत और तनाव मुक्त हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें- सिर्फ सेक्स पावर ही नहीं बढ़ाती, कैंसर, हृदय रोग, कब्ज से भी बचाती हैं बैंगनी रंग की ये 10 चीजें

2) आपको मिलती है खुशी

आर्गेज्म से एंडोर्फिन, डोपामाइन और ऑक्सीटॉसिन जारी करता है, जो आपके मूड में सुधार कर सकता है।   

3) कार्यक्षमता बढ़ती है

हस्तमैथुन करने से आप स्ट्रेस और तनाव से मुक्त हो जाती हैं जिससे आप अपने काम पर ज्यादा फोकस कर पाती हैं और धीरे धीरे इससे आपकी कार्य कुशलता बढ़ने लगती है।

4) इम्युनिटी होती है मजबूत

जर्मनी में हुए एक शोध के अनुसार, सेक्सुअली उत्तेजित होना और आर्गेज्म पाना न सिर्फ आपको आनंद देते हैं बल्कि इनसे शरीर में लुकोसाइट्स की मात्रा भी बढ़ जाती है जो आपकी इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं।

5) त्वचा पर आता है निखार

आर्गेज्म से आपके शरीर में ऑक्सीटोक्सिन की मात्रा काफी बढ़ जाती है और इसके बढ़ने से ही कोर्टिसोल जैसे हार्मोन कम होने लगते हैं। जिससे आपकी स्किन की इन्फ्लेमेशन कम हो जाती है और त्वचा पहले से बेहतर होने लगती है।

6) बेहतर नींद में सहायक

हस्तमैथुन से आपको आराम मिलता है। यह आपको सेक्चुअल स्ट्रेस और स्ट्रेस से छुटकारा दिलाने में सहायक है, जिसके बाद आपको अच्छी नींद आती है।

7) कामेच्छा होती है शांत

अगर आप किसी के साथ सेक्सुअली रिलेशन में नहीं हैं, तो हस्तमैथुन आपके लिए कामेच्छा को शांत करने का एक बेहतर तरीका है। 

यह भी पढ़ें- बिना सेक्स किये लड़कियां इन 5 तरीकों से हो सकती हैं प्रेग्नेंट

8) एसटीडी का कम खतरा

किसी के साथ सेक्स संबंध बनाने से आपको यौन संक्रमित रोगों का खतरा होता है जबकि हस्तमैथुन में यह खतरा शून्य है.  

9) सेक्स लाइफ होती है बेहतर

हस्तमैथून से आपको अपनी उत्तेजना को समझने का मौका मिलता है। आप यह समझ पाती हैं कि वास्तव में आपके ऑर्गैज़म का टिप्पिंग पॉइंट क्या है। अगली बार जब आप अपने पार्टनर की साथ सेक्स करेंगी तो आप उसे बेहतर तरीके से गाइड कर सकती हैं।

(फोटो- सोशल मीडिया) 

टॅग्स :सेक्सस्वरा भाष्करहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास