लाइव न्यूज़ :

आंख मूंदकर इन 4 फलों को खाया करें डायबिटीज मरीज, रहेंगे फिट दिखेंगे जवान

By आजाद खान | Updated: August 22, 2022 16:04 IST

जानकारों की माने तो नीचे बताए गए फलों में भारी मात्रा में एंटी-ऑक्‍सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेट्री के गुण पाए जाते है। यह गुण डायबिटीज के मरीज के लिए काफी लाभकारी साबित होते है।

Open in App
ठळक मुद्देफल सभी के लिए काफी फायदेमंद माने जाते है। लेकिन डायबिटीज के कारण शुगर मरीज फल को नहीं खाते है। डायबिटीज के कारण सभी फल को नहीं खाना सही नहीं है, इससे आपमें जरूरी पोषक तत्व नहीं जा पाएंगे।

Sugar Patients Fruits:  जिन लोगों को शुगर होता है, वह अपने खान-पान पर बहुत ध्यान देते है। शुगर में शरीर में ब्‍लड शुगर लेवल बढ़ जाता है जिसे कम करना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में लोग मीठे के साथ फल को भी छोड़ देते है ताकि उनके शरीर में ब्‍लड शुगर लेवल कम हो। 

लेकिन शरीर में ब्‍लड शुगर लेवल कम करने के लिए पूरे फल को ही छोड़ देना सही बात नहीं है। ऐसा करने से आपके शरीर में फल से मिलने वाले वि‍टामिन, मिनरल्‍स और प्रोटीन नहीं पहुंच पाएंगे। क्या आप जानते है कि शुगर के दौरान कुछ फल ऐसे होते है जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते है। ये फल ऐसे होते है जिन्हें लोग बिना किसी संकोच में शुगर में भी खा सकते है। आइए एक-एक करके जान लेते है। 

शुगर में खाने वाले फल (Fruits to Low Down Sugar Level)

नीचे बताए गए फलो के खाने से आपके शरीर में शुगर लेवल कम तो होता ही है। इससे आपके बॉडी को एंटी-ऑक्‍सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण भी मिलते है जिसे शुगर के मरीजों के लिए एक वरदान माना जाता है। ऐसे में वे कौन-कौन से फल है, आइए जानते है। 

1. संतरा

शुगर के मरीजों के लिए संतरा काफी फायदेमंद होता है। एवरीडे हेल्‍थ के अनुसार, संतरा जिसे सुपरफूड भी कहा जाता है शुगर के मरीजों के लिए बहुत ही लाभकारी फल है। इसमें मौजूद में फाइबर, विटामिन सी, फोलेट और पोटेशियम आपके शरीर के शुगर लेवल को कम करने में आपकी बहुत मदद करता है। 

2. आडू

जानकारों की माने तो 100 ग्राम आडू में 1.6 ग्राम फाइबर पाए जाते है। इससे पता चलता है कि इस फल में कितना फाइबर होता है। शुगर मरीजों को फाइबर काफी लाभ पहुंचाता है, ऐसे में यह फल इन मरीजों को जरूर खाना चाहिए। 

इस फल के बारे में बता दें कि यह एक पहाड़ी फल है जो केवल सीजन में ही मिलता है। 

3. नाशपाती

नाशपाती में भी आडू की तरह भारी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। यही नहीं इसमें विटामिट-के भी बहुत होता है। यही कारण है कि इस फल को भी शुगर मरीजों को खाने की सलाह दी जाती है। 

4. कीवी

बताया जाता है कि एक कीवी में 215 मिग्रा पोटेशियम, 64 मिग्रा विटामिन सी और 2 ग्राम फाइबर होता है। यही नहीं एक कीवी में करीब 42 कैलोरी और 10 ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स भी पाया जाता है। इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट्स भी होता है जो आपके शुगर लेवल को कंट्रोल किए रखता है। 

इसके इसी गुण के कारण इसे फलो में पावरहाउस फल भी कहा जाता है। यह फल साल भर मिलता है जिस कारण आप इसे पूरे साल खा सकते है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :डायबिटीज डाइटडाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीडायबिटीज
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब