लाइव न्यूज़ :

Stomach Pain Relief: पेट की गर्मी हो जाएगी शांत, अपनाएं इन 5 आयुर्वेदिक उपायों को

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 27, 2024 06:53 IST

कभी-कभी ज्यादा खुराक लेने से या अन्य कारणों से लोगों को पेट में गर्मी और जलन की समस्या खड़ी हो जाती है। यही कारण है कि कई बार पेट में गर्मी होने से उसका असर चेहरे पर भी दिखाई देने लगता है।

Open in App
ठळक मुद्देअक्सर ही ज्यादा खुराक लेने से पेट में गर्मी और जलन की समस्या खड़ी हो जाती हैपेट की गर्मी से चेहरे पर पिंपल्स निकलने लगते हैं और मुंह में छाले पड़ जाते हैंगर्मियों के दिनों में पेट की गर्मी को शांत रखना बेहद आवश्यक है

Stomach Pain Relief: पेट हमारे शरीर का अंग है, जिसके बारे में कहा जाता है, 'अगर पेट न हो तो किसी से भेंट न हो'। जी हां, पेट, वहीं जिसकी खुराक के लिए इंसान दिन-रात मेहनत करता है। लेकिन कभी-कभी ज्यादा खुराक लेने से या अन्य कारणों से लोगों को पेट में गर्मी और जलन की समस्या खड़ी हो जाती है। यही कारण है कि कई बार पेट में गर्मी होने से उसका असर चेहरे पर भी दिखाई देने लगता है।

पेट की गर्मी से चेहरे पर पिंपल्स निकलने लगते हैं और मुंह में छाले पड़ जाते हैं। इसके अलावा पेच की गर्मी से डायरिया, कब्ज, दस्त, ब्लोटिंग, उल्टी, मुंह के अल्सर तथा बेचैनी जैसी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। लेकिन ऐसा तब होता है जब इंसान कुछ हैवी खाना खा ले और उसका शरीर में पाचन हो। उस कारण से पेट में एसिड बढ़ने लगती है।

चूंकि अब तो गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है और गर्मी के सीजन में अधिकतर लोगों को पेट की गर्मी की परेशानी होती है। इस समस्या को अधिक समय तक नजरअंदाज करने से शरीर में अन्य कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं।

गर्मियों में पेट को शांत रखने के लिए शरीर को ज्यादा से ज्यादा हाइड्रेट रखने की जरूरत होती है। इसके लिए पूरे दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी चाहिए। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक गर्मियों में पुरुषों को पूरे दिन में कम से कम 3.7 लीटर और महिलाओं को लगभग 2.7 लीटर पानी पीना चाहिए।

इसलिए गर्मी के दिनों में पेट की गर्मी को शांत रखना बेहद आवश्यक है। इसके लिए आयुर्वेद में कई ऐसी चीजों बताई गई हैं, जिनका सेवन करने से मनुष्य का पेट ठंडा रहता है।

एलोवेराआयुर्वेद के अनुसार एलोवेरी शरीर पर ठंडा प्रभाव डालता है और पाचन तंत्र को शांत करने में मदद करता है। पाचन स्वास्थ्य का समर्थन करने और आंत में गर्मी को कम करने के लिए इसका जूस या जेल के रूप में सेवन किया जा सकता है।

सौंफसौंफ के बीजों का पाचन तंत्र पर ठंडा और शांत प्रभाव पड़ता है। खाना खाने के बाद सौंफ लेने से पाचन को सुचारू रूप से रखने में पेट को मदद मिलती है या फिर ताज़ा सौंफ पानी में डालकर सौंफ के पानी के रूप में इसका सेवन किया जा सकता है।

गुलाब की पंखुड़ियांगुलाब की पंखुड़ियों में पेट को ठंडा करने में मदद करती है। पानी में गुलाब की पंखुड़ियां डालने या हर्बल चाय में गुलाब जल का सेवन करने से शरीर को ठंडा करने और पाचन स्वास्थ्य का समर्थन करने में मदद मिल सकती है।

पुदीनापुदीने की पत्तियों अपने आप में दी काफी ठंडे गुणों से भरपूर होती है और आयुर्वेद में भी इसके गुणों को व्यापक रूप से माना जाता है। पुदीने की चाय या इन्फ्यूज्ड पानी आंत को ठंडा करने, सूजन को कम करने और स्वस्थ पाचन का समर्थन करने में मदद करता है।

धनियाधनिया के बीज और पत्ते अपने ठंडे गुणों के लिए जाने जाते हैं। उनका उपयोग खाना पकाने में किया जा सकता है।इसके अलावा धनिया का हर्बल चाय बनाने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे पेट को ठंडा करने और पाचन में सहायता के लिए उपयोग किया जा सकता है।

टॅग्स :आयुर्वेदहेल्थ टिप्सभोजनहीटवेव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंडियन शेफ के हाथ का खाना नहीं खाएंगे पुतिन, विदेश दौरे पर साथ ले जाते हैं अपने शेफ; जानें वजह

भारतटमाटर की कीमत ने लोगों की जेब की खाली, दिल्ली-NCR में राहत के लिए सरकार चला रही सब्सिडी वैन; जानें कैसे मिलेगा फायदा

भारतभारत में दूध उपभोग के बदलते तौर-तरीके: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत