लाइव न्यूज़ :

डायबिटीज से पीड़ित हैं सोनम कपूर, अपनी शादी में कैसे लेंगी मिठाई का मजा!

By उस्मान | Updated: May 4, 2018 08:04 IST

हेल्थीवर्ल्ड.इन के अनुसार, लाखो दिलों पर राज करने वाली सोनम कपूर टीनेज से ही डायबिटीज से पीड़ित हैं।

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ 8 मई को मुंबई में शादी कर रही हैं। दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद के साथ उनका काफी लंबे समय से अफेयर चल रहा था। हेल्थीवर्ल्ड.इन के अनुसार, लाखो दिलों पर राज करने वाली सोनम कपूर टीनेज से ही डायबिटीज से पीड़ित हैं। वो 17 साल की उम्र से ही डायबिटीज की शिकार हैं। उन्हें टाइप-1 डायबिटीज की समस्या है और इसे मैनेज करने के लिए उन्हें इंसुलिन लेना पड़ता है। लेकिन एक्सरसाइज, बेहतर डाइट और योग से उन्होंने खुद को चुस्त दुरुस्त बनाकर रखा है। बीजी शेड्यूल के चलते उन्हें शुरुआत में परेशानी हुई थी लेकिन उन्होंने अब मैनेज करना सीख लिया है।   

सोनम कपूर को फैशन आइकन के रूप में भी जाना जाता है। वो बॉलीवुड की सबसे फिट और ब्यूटीफुल अभिनेत्रियों में से एक हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक जमाने में सोनम का वजन लगभग 90 किलो हुआ करता था। वो अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं। यही वजह है कि उनका फिगर हॉट एंड सेक्सी है। फिगर को मेंटेन रखने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट के साथ स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन भी फॉलो करती हैं।

डायबिटीज क्या है?

डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है। खराब जीवनशैली के चलते यह बीमारी तेजी से लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रही है। इंडियन डायबिटीज फेडरेशन (आईडीएफ) के अनुसार भारत में लगभग 7।2 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। डायबिटीज को धीमी मौत भी कहा जाता है। यह ऐसी बीमारी है जो एक बार किसी के शरीर को पकड़ ले, तो उसे फिर जीवन भर छोड़ती नहीं। यानी इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। केवल बेहतर जीवनशैली, खानपान और एक्सरसाइज के जरिए ही इसे कंट्रोल किया जा सकता है। यही वजह है कि डॉक्टर डायबिटीज के मरीजों के उचित देखभाल की सलाह देते हैं। केवल व्यस्क ही नहीं बच्चे भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- सोनम कपूर ने ऐसे बनाया स्लिम एंड सेक्सी फिगर, कभी था 90 किलो वजन

डायबिटीज शरीर में अन्य कई बीमारियों को भी निमंत्रण देती है। डायबिटीज के रोगियों को आंखों में दिक्कत, किडनी, लीवर की बीमारी और पैरों में दिक्कत होना आम है। गाजियाबाद स्थित अटलांटा हॉस्पिटल में डायबिटोलोजिस्ट डॉक्टर फतेह सिंह आपको बता रहे हैं कि डायबिटीज क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

डायबिटीज की बीमारी कैसे होती है?

जब शरीर के पैंक्रियाज में इंसुलिन का पहुंचना कम हो जाता है, तो ब्लड में ग्लूकोज का लेवल बढ़ जाता है। इस स्थिति को डायबिटीज कहा जाता है। इंसुलिन एक हार्मोन है जोकि पाचक ग्रंथि द्वारा बनता है। इसका कार्य शरीर के अंदर भोजन को एनर्जी में बदलने का होता है। यही वह हार्मोन होता है, जो शरीर में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करता है। डायबिटीज हो जाने पर शरीर को भोजन से एनर्जी बनाने में कठिनाई होती है। इस स्थिति में ग्लूकोज का बढ़ा हुआ लेवल शरीर के विभिन्न अंगों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देता है।

यह भी पढ़ें- सोनम कपूर ब्यूटी सीक्रेट्स: रोजाना ये 2 होम मेड फेस पैक देते हैं नेचुरल ग्लो

डायबिटीज के कारण

- कम पानी पीना- देर से खाना- मीठा खाना- नींद पूरी न होना- व्यायाम न करना- मोटापा- हेल्दी चीजें नहीं खाना- जंक फूड और स्नैक्स

(फोटो- सोशल मीडिया) 

टॅग्स :सोनम कपूरडायबिटीजहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, बेबी बंप दिखाते हुए कैप्शन लिखा- 'मदर'

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar: फिल्म में दानिश पंडोर निभा रहे हैं उज़ैर बलूच का किरदार, कराची का खूंखार गैंगस्टर जो कटे हुए सिरों से खेलता था फुटबॉल, देखें उसकी हैवानियत

बॉलीवुड चुस्कीगूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्में 2025, जिन्होंने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्कीबहन कृतिका की हल्दी सेरेमनी में कार्तिक आर्यन का डांस, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया