लाइव न्यूज़ :

इंसानों के दिल में पाए गए प्लास्टिक के कण, शोध में हुआ खुलासा, जानें किन गलती के कारण ये पहुंचते है हार्ट तक

By आजाद खान | Updated: August 16, 2023 15:20 IST

जानकारों का यह भी कहना है कि जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड और प्रदूषित हवा के कारण भी इंसानों के दिल तक प्लास्टिक के कण पहुंच सकते है।

Open in App
ठळक मुद्देइंसानों के दिल में प्लास्टिक के कण पाए गए है। एक स्टडी में यह खुलासा हुआ है। जानकार कहते है कि प्लास्टिक के ग्लास और बोतल के इस्तेमाल से ऐसा हो सकता है।

Health Tips: प्लास्टिक इंसानों के लिए काफी हानिकारक है और इससे शरीर को बहुत नुकसान पहुंचता है। हाल ही में एक शोध हुआ है जिसमें शोधकर्ताओं ने इंसान के हार्ट में प्लास्टिक के कण पाए जाने का दावा किया है। 

एसीएस एनवायरमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी की एक रिसर्च में यह साफ हुआ है कि दिल की सर्जरी करते हुए कई मरीजों के दिल से प्लास्टिक के कण निकले है। उनका दावा है कि ये कण किसी न किसी कारण इंसानों के शरीर में घुसा है और वह खतरे का कारण बना है। 

शोध में क्या खुलासा हुआ है

अमेरिकन केमिकल सोसाइटी द्वारा प्रकाशित अध्ययन की मानें तो चीन के बीजिंग एंज़ेन अस्पताल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वैज्ञानिकों ने जांच में पाया कि दिल की सर्जरी के दौरान कई मरीजों के हार्ट में प्लास्टिक के कण पाए गए है। इस जांच में 15 मरीज ऐसे पाए गए थे जिनके हार्ट टिशु की जांच की गई तो उसमें हजारों माइक्रोप्लास्टिक के टुकड़े मिले। 

ये केवल 15 मरीज की ही बात नहीं है बल्कि ये मामले कई और ऐसे ही मरीजों में देखें गए है। जांच में शोधकर्ताओं ने पाया कि इंसानों के अंदर ये प्लास्टिक के कण मुंह या फिर नाक के जरिए भी जा सकते है। यही नहीं ये कण दिल या फिर शरीर के कई और हिस्सों में भी जा सकते है। 

इन गलतियों से शरीर में घुसता है प्लास्टिक के कण

जानकारों की अगर माने तो इंसानों के शरीर में प्लास्टिक के कण कई तरह से जा सकते है। उनके अनुसार, जब कभी भी लोग प्लास्टिक के ग्लास और बोतल में पानी पीते है या फिर प्लास्टिक की प्लेट में गर्म खाना खाते है तो इस हालत में प्लास्टिक पिघलकर शरीर में प्रवेश कर सकता है।

यही नहीं कई बार प्लास्टिक फेस मास्क या फिर घरों में रंग के इस्तेमाल से भी आपके शरीर में प्लास्टिक के कण के जाने की गुंजाईश बन जाती है। इन सब के अलावा जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड खाने और प्रदूषित हवा के कारण भी ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है। यही कारण है कि लोगों को इससे बचने की सलाह दी जाती है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब