लाइव न्यूज़ :

बारिश में सांप का कहर: सांप के डसने से रोज मरते हैं 300 लोग, 3 घंटे के भीतर करें ये 4 काम, बच सकती है जान

By उस्मान | Updated: August 1, 2019 13:26 IST

मानसून के मौसम में बारिश की वजह से जहां डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार और जलजनित रोगों का खतरा अधिक होता है, वहीं इस सीजन में सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले कीड़े-मकौड़ों का भी खतरा बन जाता है।

Open in App

मानसून के मौसम में बारिश की वजह से जहां डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार और जलजनित रोगों का खतरा अधिक होता है, वहीं इस सीजन में सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले कीड़े-मकौड़ों का भी खतरा बन जाता है। बारिश का पानी धरती में जाने की वजह से कीड़े-मकौड़े ऊपर आ जाते हैं और घरों में घुस जाते हैं। खासकर नदी, पहाड़ और घास वाले मैदानों के पास रहने वाले लोगों के लिए यह मौसम आफत भरा होता है और उन्हें इन जहरीले जीवों द्वारा काटे जाने का सबसे अधिक खतरा होता है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनियाभर में सांप के काटने से हर साल 81,000 से 138,000 लोगों मौत हो जाती है। यह समस्या ज्यादातर ग्रामीण और कमजोर क्षेत्रों की है और बारिश के मौसम में यह समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। इतना ही नहीं, ऐसे क्षेत्रों में सांप के काटने से 400,000 लोग स्थायी रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें जहरीले प्रभाव के कारण अंगों का खराब होना, अंधापन या अन्य गंभीर विकलांगता शामिल हैं।  

वाइल्लाडलाइफ एसओएस इंडिया एनजीओ के सदस्य बैजू राज के अनुसार, अगर किसी के घर में सांप घुस आए तो उसे मारना नहीं चाहिए बल्कि आपको कुछ उपाय करने चाहिय जिससे सांप भी न मरे और भाग भी जाए। 

- सांप आने पर सभी तरफ मिट्टी तेल या फिनाइल छिड़क दें, उसकी स्मेल सूंघकर सांप बाहर निकल जाएगा। - एक लंबा डंडा लेकर सांप के सामने रखें, सांप उसमें चढ़ जाएगा। - इसके बाद उसे उठाकर बाहर निकालें और घर से दूर ले जाकर छोड़ दें। - सांप दीवार या बाउंड्री के किनारे रेंगता है, जिस जगह पर सांप हो उससे थोड़ी दूर पर पाइप से बोरा बांधकर रख दें।- सांप जब बोरे में घुस जाए तो बोरा बांधकर दूर जंगल में ले जाकर छोड़ दें।

यह सत्य है कि सांप धरती पर सबसे विषैले जंतुओं में से एक है, जिसे काटने पर पीड़ित व्यक्ति की मृत्यु होना भी संभव है। सांप के काटने की स्थिति में कई बार यह पता नहीं होता कि क्या किया जाए और क्या नहीं। सांप के काटने पर ज्यादातर लोग सही इलाज न मिलने के कारण मर जाते है। एक्सपर्ट यह भी मानते हैं कि कई बार लोग सांप के काटने से इतना डर जाते हैं कि वो हार्ट अटैक से ही मर जाते हैं। 

दरअसल जब सांप काटता है, तो उसके जहरीले दांतों का जहर मांस के अंदर घुस जाता है और जहर धीरे-धीरे ऊपर कि तरफ बढ़ता है और पूरे शरीर में फैलने लगता है। जहर को पूरे शरीर में फैलने में कम से तीन घंटे लग सकते हैं। यही वो समय है जब आप पीड़ित की जान बचा सकते हैं।

पहला उपायआपको बता दें कि जब सांप काटता है, तो प्रभावित हिस्से पर उसके दो दांतों के निशान दिखाई पड़ते हैं। सबसे पहले आपको जहर निकालने के लिए इंजेक्शन का इस्तेमाल करना है।ध्यान रहे कि इंजेक्शन में सुईं न लगी हो। इसके लिए आप इंजेक्शन के जरिये दोनों  दांतों के निशान वाली जगह से खून निकालें। संभव है इससे काफी हद तक जहर बाहर निकल सकता है। 

दूसरा उपाय सांप के काटने पर पीड़ित को तुरंत थोड़ा ज्यादा घी खिलाकर उल्टी करवा दें। इसके बाद उसे 10-15 बार गुनगुना पानी पिलाकर उल्टी कराएं। इससे सांप के जहर का असर कम हो जाएगा। 

तीसरा उपायकंटोला की सब्जी को पीसकर तुरंत उस जगहें पर लगा दें जहां सांप ने काटा हो। इससे जहर का असर कम होने के साथ इंफेक्शन का खतरा भी टल जाएगा। आप लहसुन को पीसकर उसमें शहद मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगा सकते हैं।

चौथा उपायहल्दी में हल्का सा तेल मिलाकर उसे घाव वाली जगह पर बांधें। इससे खून में जहर नहीं फैलेगा। आप तंबाकू का पेस्ट भी लगा सकते हैं। इसके अलावा सांप के कांटने पर उस व्यक्ति को तुरंत तुलसी पीसकर खिला दें। इससे जहर उतर जाएगा।

इस बात का रखें ध्यानयह सब घरलू उपाय हैं जिनसे काफी हद तक जहर को कम किया जा सकता है लेकिन आपको इनके भरोसे नहीं रहना चाहिए। अगर संभव हो तो मरीज को जितनी जल्दी हो सके पास के चिकित्सा केंद्र में ले जायें।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब