लाइव न्यूज़ :

रहें सावधान, रोजाना नहाने से आपको हो सकती है ये बीमारी

By उस्मान | Updated: May 3, 2018 07:32 IST

नहाने के दौरान साबुन, क्लीनिंग प्रोडक्ट्स और स्क्रबिंग जैसी चीजों का इस्तेमाल करने के बावजूद इन्फेक्शन और बीमारियों का खतरा कम नहीं होता है।

Open in App

इन्फेक्शन और बीमारियों से बचने के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखना महत्वपूर्ण है। नहाना, हमारी दिनचर्या का एक अहम हिस्सा है। पर क्या आपने कभी ये सोचा है कि नहाना जरूरी क्यों है? अगर आपसे कोई पूछे तो शायद आप यही कहें कि नहाने से ताजगी बनी रहती है जिससे दिनभर काम करने के लिए एनर्जी मिलती है। लेकिन सवाल यह है कि क्या रोजाना नहाना सही होता है? कोलंबिया यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ नर्सिंग द्वारा की गई एक रिसर्च के अनुसार, नहाने के दौरान साबुन, क्लीनिंग प्रोडक्ट्स और स्क्रबिंग जैसी चीजों का इस्तेमाल करने के बावजूद इन्फेक्शन और बीमारियों का खतरा कम नहीं होता है।  

शोधकर्ताओं के अनुसार, अक्सर हाथ धोना बीमारियों के खतरे को कम करने के बेहतर तरीका है। इसके अलावा आपको रोजाना कपड़े बदलने चाहिए ताकि उन पर जमी डेड स्किन सेल्स से बचा जा सके। 

यह भी पढ़ें- सॉफ्ट, सिल्की बालों के लिए लगाएं 'केले का पैक', जानें बनाने की विधि

1) स्किन का नैचुरल ऑयल होता है खत्म

रोजाना साबुन, शैम्पू इस्तेमाल करने से स्किन और हेयर का नैचुरल ऑयल खत्म हो सकता है और अच्छा बैक्टीरिया अलग हो सकता है। इसलिए इन चीजों का इस्तेमाल केवल उन हिस्सों पर किया जाना चाहिए जहां से स्मेल ज्यादा आती है। 

शोधकर्ताओं के अनुसार, ड्राई स्किन और ऐसे लोग जिनके घने बाल हैं उन्हें रोजाना नहाने की बजाय हफ्ते में एक या दो बार नहाना चाहिए। हालांकि अगर आप डैड्रफ से पीड़ित हैं, तो आपको नियमित रूप से अपने बाल धोने चाहिए। 

2) पाचन और इम्युनिटी सिस्टम पर बुरा असर

मानव शरीर को विभिन्न सूक्ष्मजीवों का घर माना जाता है, जिनमें बैक्टीरिया, वायरस और अन्य सूक्ष्मजीव शामिल हैं जो आपको रोगाणुओं के खिलाफ सुरक्षा देते हैं। साबुन या शैंपू के साथ लगातार स्नान करने से वो व्यक्ति की त्वचा और शरीर अलग हो जाते हैं। आपको बता दें कि माइक्रोबायम शरीर की प्रतिरक्षा, पाचन और हृदय-कार्य को बनाए रखने के लिए ज़िम्मेदार हैं। 

यह भी पढ़ें- इन 5 चीजों का करें सेवन, कंप्यूटर की तरह दौड़ने लगेगा आपका दिमाग

3) स्किन प्रॉब्लम्स

ऑस्ट्रेलियन रिसर्च कॉलेज पर डर्मोटोलॉजी के अध्यक्ष प्रोफेसर स्टीफेन शुमैक ने तर्क दिया कि हमारा शरीर प्राकृतिक तौर पर एक तैलीय पदार्थ निकालता है जो हमारी त्वचा की कोशिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक होता है। अत्यधिक नहाने या धोने से त्वचा को वह तैलीय पदार्थ नहीं मिल पाता। ऐसे में त्वचा संबंधी रोग होने की संभावना बढ़ जाती है।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब