लाइव न्यूज़ :

जन्माष्टमी : मोटापे, ब्लड प्रेशर से बचाता है कृष्ण का पसंदीदा सफेद मक्खन, ये भी हैं 5 फायदे

By उस्मान | Updated: September 1, 2018 11:16 IST

Shree Krishna Janmashtami special: सफेद मक्खन पीले मक्खन की तुलना में अधिक पौष्टिक है। इसमें हानिकारक ट्रांस-फैट नहीं होता है। आपको बता दें कि ट्रांस-फैट दिल की बीमारी, मोटापे और डायबिटीज जैसी विभिन्न बीमारियों के साथ जुड़ा है।

Open in App

इस वर्ष जन्माष्टमी 2 सितंबर 2018 को मनाया जाएगा। जन्माष्टमीभगवान कृष्ण की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान विष्णु के आठवें अवतार भगवान कृष्ण का जन्म इस दिन हुआ था। वृंदावन में यशोदा और नंदा की देखभाल में बड़े हुए कृष्ण को सभी बहुत प्यार करते थे, लेकिन कृष्ण बहुत शरारती बच्चे थे। कृष्ण को सफेद मक्खन बहुत पसंद था। मां यशोदा द्वारा घर पर बनाया मक्खन वो हमेशा चट कर जाया करते थे। इतना ही नहीं वो अपने दोस्तों को भी मक्खन खिलाया करते थे। यही वजह है कि उन्हें 'माखन चोर' कहा जाता है। 

दूध के मथने पर सफेद मक्खन निकलता है। ऐसा कहा जाता है कि घर पर बना ताजा मक्खन बाजारों में मिलने वाले नमकीन किस्मों से बेहतर विकल्प है। न्यूट्रिशनिश्ट और डाइटीशियन शिखा ए शर्मा के अनुसार, सफेद मक्खन पीले मक्खन की तुलना में अधिक पौष्टिक है। इसमें हानिकारक ट्रांस-फैट नहीं होता है। आपको बता दें कि ट्रांस-फैट दिल की बीमारी, मोटापे और डायबिटीज जैसी विभिन्न बीमारियों के साथ जुड़ा है। 

1) ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल घर पर बने मक्खन में नमक नहीं होता है जबकि बाजार में मिलने वाले मक्खन में नमक की मात्रा अधिक होती है। ब्लड प्रेशर वाले लोगों को हमेशा हाई  सोडियम वाली चीजों से बचने की सलाह दी जाती है। नमकीन चीजें खाने से रक्त वाहिकाओं पर बुरा प्रभाव पड़ता है और ब्लड फ्लो कम हो सकता है जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा होता है।

2) वजन कम करने में सहायकहालांकि इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं है को सफेद मक्खन से वजन कम होता है। लेकिन, सोडियम कम होने की वजह से यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है। यह शरीर में पानी के वजन को कम करने में मदद कर सकता है।

3) ऊर्जा के बेहतर स्रोतइसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है जिसे खाने से आपको तुरंत ऊर्जा मिलती है। चूंकि इसमें हेल्दी फैट होता है इसलिए इससे आपको नुकसान नहीं होता है।

4) चेहरे पर लाता है निखारसफेद मक्खन सेलेनियम और विटामिन ई की भरपूर मात्रा होती है जो त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और आपको एक चमकदार और युवा त्वचा देने में मदद कर सकता है। बेहतर परिणाम के लिए हफ्ते में एक या दो बार अपने चेहरे पर सफेद मक्खन लगाना चाहिए।

 

5) जोड़ों में चिकनाई बढ़ाता हैऐसा माना जाता है कि सफेद मक्खन में मॉलिक्यूलर स्ट्रक्चर तत्व होता है जो जोड़ों में फैट और चिकनाई जोड़ सकता है। दर्द या गठिया से पीड़ित लोग अपने खाने में सफेद मक्खन शामिल कर सकते हैं।

टॅग्स :जन्माष्टमीहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडभगवान कृष्ण
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब