सावन के एक महीने तक नॉन-वेज नहीं खाने से आपके शरीर में होने लगेंगे ये 10 बड़े बदलाव

By उस्मान | Published: August 3, 2018 06:28 PM2018-08-03T18:28:38+5:302018-08-03T18:28:38+5:30

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इस बात को समझने की कोशिश करते हैं कि मांस छोड़ने से आपके शरीर में क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं।

Shravan Month 2018: things that happen to your body if you don’t eat meat | सावन के एक महीने तक नॉन-वेज नहीं खाने से आपके शरीर में होने लगेंगे ये 10 बड़े बदलाव

सावन के एक महीने तक नॉन-वेज नहीं खाने से आपके शरीर में होने लगेंगे ये 10 बड़े बदलाव

शाकाहारी या मांसाहारी होना किसी भी व्यक्ति का निजी मामला हो सकता है। हम इस विषय पर ज्यादा बात नहीं करेंगे। फिलहाल सावन का महीना जारी है। जाहिर है इस दौरान अधिकतर लोग एक महीने तक मांस खाना छोड़ देते हैं। खैर, हम वैज्ञानिक  दृष्टिकोण से इस बात को समझने की कोशिश करते हैं कि मांस छोड़ने से आपके शरीर में क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं।

1) वजन हो सकता है कम

जो लोग मांस खाना छोड़ देते हैं उनका करीब 4.5 किलो वजन कम हो सकता है। यानी उन्हें वर्कआउट के दौरान कैलोरी बर्न करने पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं होती है।

 

2) आंतों में बढ़ सकता है बैक्टीरिया

जो लोग केवल सब्जियां खाते हैं उनकी आंतों में सुरक्षात्मक बैक्टीरिया बढ़ता है। हालांकि मांस छोड़ने के बाद शुरू में आपको पेट फूलना आदि की समस्या हो सकती है क्योंकि आपकी आंत एंजाइम की कमी महसूस करती हैं।  

3) चेहरे पर आएगी चमक

सब्जियां खाने से आपके चेहरे पर चमक आती है और आपको पिंपल्स, झुर्रियों, दाग-धब्बों आदि की समस्या से राहत मिलती है। इससे आपकी स्किन डिटॉक्स होती है। 

4) ऊर्जा बढ़ती है

जब आप मीट खाना छोड़ देते हैं, तो आपको कम थकान महसूस होती है। कई रिसर्च इस बात का दावा करती हैं कि वेजेटेरियन डाइट से आपका वजन कम होता है और शरीर की सफाई होती है जिससे आप हल्का महसूस करते हैं। 

5) कार्डियोवैस्कुलर डिजीज खतरा होगा कम

शोधकर्ताओं ने रेड मीट और कार्डियोवैस्कुलर डिजीज के बीच लिंक पाया है। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने पाया कि मांस में मौजूद कार्निटाइन रासायनिक प्रतिक्रियाओं को बढ़ाता है, जो हमारे दिल को नुकसानदायक है। शाकाहारियों को हाई बीपी, डायबिटीज आदि का भी कम खतरा होता है। 

6) कोलेस्ट्रॉल होता है कम

जब आप मांस नहीं खाते हैं, तो ब्लड में कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। यही वजह है कि डॉक्टर एथरोस्क्लेरोसिस से पीड़ित लोगों को वेजिटेबल डाइट की सलाह देते हैं।

7) कामकाज हो जाएगा बेहतर

वेजिटेबल डाइट से अच्छे जीन बढ़ते हैं और यह आपके शरीर के कामकाज को सामान्य रखने मदद करते हैं। शोधकर्ता मानते हैं कि जीन अगर ख़राब होंगे तो आपको कई रोगों का खतरा हो सकता है जिससे आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है। 

8) पोषक तत्वों की कमी

बेशक मीट नहीं खाने से आपको आयोडीन, आयरन, विटामिन डी, और बी 12 की कमी हो सकती है लेकिन अगर आप अपनी डाइट में फलियां (सेम, मसूर), नट्स, फल, हरी सब्जियां और  अनाज खाएंगे, तो बैलेंस बना रहेगा।

 

9) टेस्ट में हो जाएगा बदलाव

जिंक टेस्ट के लिए जिम्मेदार तत्व है जोकि मांस में अधिक पाया जाता है लेकिन सेम, नट्स, अनाज आदि में भी जिंक पाया जाता है। औसतन, शाकाहारियों को प्रतिदिन अपने भोजन में 50 फीसदी जिंक की आवश्यकता होती है।

10) मसल्स को रिकवर होने में लगेगा समय

मसल्स निर्माण के लिए प्रोटीन के जरूरत होती है। मांस में अधिक प्रोटीन पाया जाता है। इधर प्लांट से मिलने वाले प्रोटीन को काम शुरु करने के लिए अधिक समय चाहिय। एक्सपर्ट वर्कआउट के बाद प्रोटीन लेने की सलाह देते हैं। 


देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

Web Title: Shravan Month 2018: things that happen to your body if you don’t eat meat

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे