लाइव न्यूज़ :

गंजे लोगों पर जान छिड़कने को तैयार रहती हैं लड़कियां, वजह जानकर ही सिर मुंडवा लेंगे आप

By उस्मान | Updated: January 30, 2019 18:27 IST

एक आम धारणा यह भी है कि लड़कियां घने और विभिन्न प्रकार के हेयरस्टाइल रखने वाले लड़कों की तरफ ज्यादा आकर्षित होती हैं। अगर आप भी यही सोचते हैं, तो आप गलत हैं।

Open in App

गंजेपन का शिकार लोगों का खूब मजाक बनाया जाता है और वो अपने गंजेपन को छिपाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। एक आम धारणा यह भी है कि लड़कियां घने और विभिन्न प्रकार के हेयरस्टाइल रखने वाले लड़कों की तरफ ज्यादा आकर्षित होती हैं। अगर आप भी यही सोचते हैं, तो आप गलत हैं। एक नए अध्ययन में पता चला है कि लड़कियों को बाल वालों की तुलना में गंजे लोग बहुत ज्यादा आकर्षित करते हैं। शोधकर्ताओं ने बताया है कि पूरी तरह से गंजे मर्द ज्यादा ताकतवर, पौरुष, मजबूत और लंबे लगते हैं। जाहिर है ये अध्ययन ऐसे लोगों के होंठों पर खुशी लाने के साथ उनका कॉन्फिडेंस बढ़ा सकता है। 

ऐसे हुआ अध्ययनपेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा किये गए एक अध्ययन के अनुसार, 1000 महिलाओं को पुरुषों की तीन श्रेणियां दिखाई गई। पहली श्रेणी में ऐसे मर्दों को शामिल किया गया, जिनके घने बाल थे, दूसरी कैटेगरी में ऐसे मर्द थे जिनमें हल्का गंजापन था और तीसरी श्रेणी में बिल्कुल क्लीन शेव सिर वाले पुरुष शामिल थे। रिसर्च के दौरान ज्यादातर महिलाओं को तीसरी श्रेणी वाले क्लीन शेव मर्द पसंद आए।

महिलाओं को इसलिए पसंद आते हैं गंजे लोग इस अध्ययन में हिस्सा लेने वाली कई महिलाओं ने इस बात को स्वीकार किया कि उन्हें आम पुरुषों की तुलना में पूरी तरह से गंजे मर्द ज्यादा ताकतवर, पौरुष, मजबूत और लंबे लगते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे मर्द भीड़ में मौजूद होने के बाद भी दूसरों की तुलना में बेहद आकर्षित दिखाई देते हैं।

महिलाओं को आधे-अधूरे बाल वाले नहीं आते पसंद इस अध्ययन में दूसरी दिलचस्प बात यह है कि महिलाओं को आधे-अधूरे बाल वाले बिल्कुल पसंद नहीं है। उनके मुताबिक या तो मर्दों के सिर पर ढंग से बाल होने चाहिए या फिर वो पूरी तरह से क्लीन शेव हों। 

पुरुषों में गंजेपन के कारणआमतौर पर पुरुषों में गंजेपन को जेनेटिक माना जाता है लेकिन अध्ययन में पाया गया है कि गंजेपन के दूसरे कारण भी होते हैं जिसमें स्ट्रेस, पोषण की कमी, चोट, स्कैल्प की त्वचा में परेशानी शामिल हैं। 

गंजेपन के साथ दाढ़ी से लगते हैं चार चांद अगर आप गंजेपन का शिकार हैं, तो आपको अपनी दाढ़ी बढ़ाने पर जोर देना चाहिए। अध्ययन में खुलासा हुआ है कि कई महिलाओं को क्लीन शेव सिर के साथ बढ़ी हुई दाढ़ी बेहद पसंद आती है। अगर आपके सिर के बाल झड़ रहे हैं तो अब आप दाढ़ी बढ़ाने पर ध्यान लगाएं। 

टॅग्स :सेक्सरिलेशनशिप टिप्सफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम