लाइव न्यूज़ :

रिसर्च: आम दिनों के मुकाबले पीरियड्स में शारीरक संबंध बनाने के होते हैं ये 7 फायदे

By गुलनीत कौर | Updated: January 15, 2018 17:13 IST

पीरियड्स में यौन संबंध बनाते समय 'ल्यूब' की जरूरत नहीं होती है।

Open in App

लोगों में पीरियड्स के दौरान शारीरिक संबंध बनाने को लेकर कई मिथक हैं। कई लोगों का मानना है कि पीरियड्स में यौन संबंध बनाना हाइजीनिक नहीं होता और साथ ही इसमें अधिक दर्द भी होता है। लेकिन हाल ही में आई एक स्टडी के मुताबिक पीरियड्स के दौरान संबंध बनाने से महिलाओं के प्रजनन तंत्र को भी लाभ मिल सकता है। 

अमेरीका की मिशिगन यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध के अनुसार पीरियड्स में यौन संबंध बनाने से महिलाओं के पीरियड्स के दिन कम हो सकते हैं। अंग्रेजी वेबसाइट दी सन डॉट को डॉट यूके में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पीरियड्स के दौरान संबंध बनाने से महिलाओं को अनगिनत शारीरिक लाभ मिलते हैं। 

पहला फायदा उन्हें पीरियड्स के दर्द में होता है। वे महिलाएं जो पीरियड्स में भी संबंध बनाती हैं, उन्हें पीरियड्स के दर्द से जल्दी राहत मिलती है। उनके पीरियड्स क्रैम्पस आसानी से रिलीज हो जाते हैं। 

दूसरा फायदा, पीरियड्स में संबंध बनाते समय महिलाओं के रिलीज होने वाले ऑर्गेज्म के साथ बॉडी ऑक्सीटॉसिन और डोपामाइन भी निकल जाता है। इन दोनों के रिलीज होने से पीरियड्स पेन में राहत मिलती है। 

तीसरा फायदा, वे महिलाएं जो पीरियड्स पेन से बचने के लिए पेन किलर लेती हैं, उनके लिए इस दौरान संबंध बनाना सबसे अधिक लाभदायक बताया गया है। मिशिगन यूनिवर्सिटी की स्टडी के अनुसार ऑर्गेज्म से जो हार्मोन्स रिलीज होते हैं वे दर्द कम करने में पेन किलर से भी अधिक तेजी से काम करते हैं।

चौथा फायदा, पीरियड्स में यौन संबंध बनाते समय 'ल्यूब' की जरूरत नहीं होती है। 

शोध के अनुसार वे कपल जो पीरियड्स में यौन संबंध बनाते हैं उनका रिश्ता अधिक मजबूत होता है। इसके पीछे शोध में कारण भी स्पष्ट किया गया है। असल में पीरियड्स के दौरान कपल एक दूसरे से दूरी बना लेते हैं। ऐसे में घृणा ना करते हुए अगर वे क्लोज आएं तो ये उनके रिश्ते को मजबूती देता है। 

शोध के मुताबिक पीरियड्स में संबंध बनाने वाले कपल अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आते हैं। एक दूसरे को हर हालत में अपनाने के लिए तैयार बन पाते हैं। 

शोधकर्ताओं का कहना है कि जाहिर है कि वे कपल जो पहली बार इस तरह के समबन्ध बनाने की कोशिश करते हैं उनके लिए ब्लडशीट स्टेन को पहली बार झेलना मानसिक रूप से आसान नहीं होता है, लेकिन पहले अनुभव के कारण इसे करना बंद ना करें। इसके स्वास्थ्य को मिलने वाले लाभ को ध्यान में रखते हुए दोबारा ट्राई करें। कुछ समय के बाद यह अटपटा नहीं लगेगा। 

टॅग्स :स्वास्थ्यसेक्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब