लाइव न्यूज़ :

सोते समय दूध के साथ खायें ये चीज, खून की कमी, कमजोरी, यौन समस्याओं का होगा नाश, ये भी हैं 5 लाभ

By उस्मान | Updated: July 22, 2019 15:37 IST

Sex Drive Foods: अगर आप हमेशा थकान, कमजोरी और सुस्ती महसूस करते हैं, तो आपको आज ही से दूध के साथ इस चीज का सेवन शुरू कर देना चाहिए.

Open in App

रोजाना एक गिलास दूध भी आपको कई रोगों से दूर रखकर डॉक्टर की दवा से हमेशा की छुट्टी दिलाता है। दूध में ढेर सारा कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करते हैं और रोगों से बचाव करते हैं। इसी तरह काजू के भी अनगिनत स्वास्थ्य फायदे हैं। काजू में विटामिन-ई की भरपूर मात्रा होती है जो एंटी-एंजिग का काम करते हैं। काजू खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म सही रहता है और ये आपके दिल को बीमारियों से दूर रखता है।

काजू में प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कॉपर, जिंक, आयरन, मैगनीज, सेलेनियम आदि मिनिरल पाए जाते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते हैं। काजू में पाए जाने वाले विटामिंस और मिनरल्स आंखों और दिमाग के लिए भी बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। हम आपको बताएंगे कि रोजाना रात के समय दो खजूर खाकर एक गिलास दूध पीने से हमारे शरीर को क्या-क्या लाभ मिलते हैं।

1) खून की कमी होगी पूरी

काजू और दूध दोनों में ही आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाई जाती है जो हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत का करी करता है और शरीर में खून की कमी को भी दूर करती है।

2) पाचन क्रिया रहेगी दुरुस्त

काजू में पाए जाने वाला फाइबर और विटामिन बी 6 पेट से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं को दूर करने का कार्य करता है। यह हमारी आंतों को मजबूत कर पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है जिससे हमें भोजन को पचाने में आसानी होती है।

3) कोलेस्ट्रॉल करता है कंट्रोल

काजू कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है। इसमें प्रोटीन अधिक होता है और यह जल्दी पच जाता है। काजू में आयरन की भी अच्छी मात्रा होती है, तों जिनके शरीर में आयरन की कमी हो उन्हें रोजाना 3 से 4 काजू खाने चाहिए।

4) याद्दाशत होती है तेज

काजू विटामिन-बी का खजाना है। भूखे पेट काजू खाकर शहद खाने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। काजू खाने से यूरिक एसिड बनना बंद हो जाता है और इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

5) हड्डियां बनती हैं मजबूत

काजू में कैल्शियम भी होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। काजू में मौजूद मोनो सैचुरेटड फैट दिल को स्वस्थ रखता है और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है।

6) सेक्स लाइफ बनती है बेहतर

काजू विटामिन, मिनरल्स से भरपूर होता है जो हेल्थ के लिए बहुत लाभदायक होता है। काजू पुरुषों के हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। डॉक्टर्स का मानना है कि काजू पुरुषों की सेक्स लाइफ को बेहतर बना सकता है. काजू में एमिनो एसिड आर्जिनिन पाया जाता है जो पुरुषों में नाइट्रिक ऑक्साइड के लेवल को बढ़ाता है जो सेक्स लाइफ को बेहतर बनाता है।

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब