लाइव न्यूज़ :

जैव संवर्धित पौधे से हो सकेगी कैंसर की रोकथाम

By भाषा | Updated: December 29, 2018 08:08 IST

हमारे घरों में लगे एयर फिल्टर एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों और धूल के कणों को तो पकड़ सकते हैं, लेकिन यह फिल्टर्स कुछ छोटे हानिकारक प्रदूषकों को नहीं पकड़ पाते। 

Open in App

वैज्ञानिकों ने घरों में मौजूद प्रदूषकों से पैदा होने वाले कैंसर के खात्मे के लिये एक पौधे का आनुवांशिक रूपांतरण किया है।वाशिंगटन विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने हवा में मौजूद क्लोरोफॉर्म और बेन्जीन के खात्मे के लिये पॉटहोस आईवी नाम के इस पौधे की आनुवांशिकी में बदलाव किया है। हमारे घरों में लगे एयर फिल्टर एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों और धूल के कणों को तो पकड़ सकते हैं, लेकिन यह फिल्टर्स कुछ छोटे हानिकारक प्रदूषकों को नहीं पकड़ पाते।

क्लोरीनयुक्त जल में अल्पमात्रा में मौजूद क्लोरोफॉर्म जैसे छोटे कण या गैसोलीन के घटक बेन्जीन पानी को उबालने या छिड़काव के दौरान हमारे घरों में जमा हो जाते हैं। बेन्जीन और क्लोरोफॉर्म दोनों का संबंध कैंसर से होता है।‘एनवायरनमेंटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी’ जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, इस रूपांतरित पौधे में 2E1 प्रोटीन का उपयोग किया गया है, जो इन प्रदूषकों को अणुओं में बदल देते हैं। इससे पौधों को अपने विकास में मदद मिलती है।वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में अनुसंधान विभाग के एक प्रोफेसर स्टुअर्ट स्ट्रैंड ने कहा, ‘‘लोग अपने घरों में मौजूद इन प्रदूषकों के बारे में बात नहीं करते थे, ऐसा शायद इसलिये होता था क्योंकि इनसे निपटने के लिये कुछ नहीं किया जा सकता था।" स्ट्रैंड ने कहा, "अब हमने इन प्रदूषकों के खात्मे के लिये एक पौधे की अनुवांशिकी में रूपांतरण किया है।" अनुसंधानकर्ताओं की टीम फिलहाल वायु में मौजूद फॉर्मल्डिहाइड नाम के एक और हानिकारक अणु के खात्मे के लिये पौधों की क्षमता बढ़ाने पर काम कर रही है। फॉर्मल्डिहाइड लकड़ी के कुछ सामान और तंबाकू के धुएं में मौजूद होता हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब