लाइव न्यूज़ :

टूथपेस्ट से हो सकता है मलेरिया का इलाज, ऐसे करें इस्तेमाल

By उस्मान | Updated: July 11, 2018 17:39 IST

घर में रोजाना इस्तेमाल होने वाला टूथपेस्ट भी आपके लिए इस भयंकर बीमारी से लड़ने में सक्षम हो सकता है। 

Open in App

मलेरिया एक मच्छर जनित गंभीर बीमारी है। यह प्रचलित संक्रामक रोगों में से एक है। इस रोग से हर साल विश्वभर में करोंड़ों लोग प्रभावित होते है, जिनमें से लाखों लोगों की मृत्यु तक हो जाती है। मलेरिया एक परजीवी रोगाणु से होता है, जिसे प्लाज्मोडियम कहते हैं। ये रोगाणु 'एनोफिलीज' जाति के मादा मच्छर में होते हैं और जब यह किसी व्यक्‍ति को काटते हैं, तो उसके खून की नली में मलेरिया के रोगाणु फैल जाते हैं। मलेरिया के लिए मेडिकल जगत में कई इलाज मौजूद हैं लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि घर में रोजाना इस्तेमाल होने वाला टूथपेस्ट भी आपके लिए इस भयंकर बीमारी से लड़ने में सक्षम हो सकता है। 

अपने नाखूनों को देखकर ऐसे जानें आप हैं किस बड़ी बीमारी से पीड़ित

क्या कहती है रिसर्च

जर्नल साइंटिफिक में प्रकाशित ब्रिटेन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी द्वारा की गई एक रिसर्च के अनुसार, टूथपेस्ट आपको बड़ी भयंकर बीमारी से बचाने में सक्षम है। टूथपेस्ट की मदद से मलेरिया को ठीक किया जा सकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, टूथपेस्ट के निर्माण के दौरान रिएक्शन से टूथपेस्ट में एक ऐसा तत्व का जन्म होता है, जो मलेरिया के कीटाणुओं से लड़ने के लिए काफी सक्षम होता है। 

सोरायसिस से जुड़ी ये 5 बातें जाननी हैं जरूरी, इलाज में मिलेगी मदद

टूथपेस्ट कैसे है सहायक?

रिसर्च में सामने आया की टूथपेस्ट में ट्राइक्लोजन नामक तत्व पाया जाता है, जो मलेरिया पैरासाइट विशेष रूप से डीएचएफआर नामक सक्रिय एंजाइम पर हमला करता है और मलेरिया के कीटाणु के वृद्धि को आसानी से रोक देता है। हालांकि शोधकर्ताओं का यह भी कहना है कि इसका इफेक्ट आपके शरीर में ईएनएआर और डीएचईआर पर सीधा प्रभाव डालता है, इसलिए आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल करके मलेरिया को ठीक न करें क्योंकि इससे किडनी खराब हो सकती है। 

हफ्ते में सिर्फ 5 दिन गर्म पानी से नहाने से नहीं होंगी ये दो जानलेवा बीमारी

नई क्रांति साबित होगा ट्राईक्लोजन

मलेरिया के इलाज के लिए कई तरह की दवाई मौजूद है लेकिन इनके जीवाणु बढ़ते दौर पर इतने मजबूत होते जा रहे हैं कि इन दवाइयों का इन पर कोई असर नहीं रहा, जिस वजह से हर कई हजार से ज्यादा लोग मलेरिया के उपचार न हो पाने के कारण मारे जाते हैं। एक तरह से मलेरिया से लड़ने के लिए ट्राईक्लोजन की खोज एक नई क्रांति साबित होगी। 

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :मेडिकल ट्रीटमेंटहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब