लहसुन को ऐसे खाने से 2 घंटे में ही जड़ से खत्म होने लगता है कैंसर, लीवर-किडनी रोग का भी नहीं होता खतरा

By उस्मान | Published: February 26, 2019 03:14 PM2019-02-26T15:14:09+5:302019-02-26T15:14:09+5:30

एक रिसर्च की गई जिसमें ये बात सामने आई कि अगर कोई व्यक्ति एक साथ 5-6 भुना हुआ लहसुन खाता है, तो सिर्फ एक दिन में उसे अपने शरीर में बदलाव नजर आने लगते हैं। आपको बता दें कि भुना हुआ लहसुन खाने से शरीर में इम्युनिटी पावर बढ़ती है, जिससे शरीर में ट्यूमर नहीं बन पाता है।

roasted garlic benefits : eating 2 garlic cloves daily can reduce risk of cancer, kidney and liver disease | लहसुन को ऐसे खाने से 2 घंटे में ही जड़ से खत्म होने लगता है कैंसर, लीवर-किडनी रोग का भी नहीं होता खतरा

लहसुन को ऐसे खाने से 2 घंटे में ही जड़ से खत्म होने लगता है कैंसर, लीवर-किडनी रोग का भी नहीं होता खतरा

स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ लहसुन के अनगिनत स्वास्थ्य फायदे हैं। विटामिन ए, बी1, बी6, सी, मैंगनीज, कैल्शियम, कॉपर, कार्बोज 21, सल्फ्यूरिक एसिड और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर लहसुन कई गंभीर बीमारियों का काल है। इसके अलावा लहसुन में एलिसिन नामक मुख्य तत्व होता है, जोकि एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंड गुणों से भरपूर होता है।

कई अध्ययन इस बात का दावा करते हैं कि भुना हुआ लहसुन खाने से कमजोर हड्डियां मजबूत बनती हैं और इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स पुरुषों की हेल्थ के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा भुना हुआ लहसुन खाने से हृदय को किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं रहता और साथ में यह कॉलेस्ट्राल को भी कम करता है।

एक रिसर्च की गई जिसमें ये बात सामने आई कि अगर कोई व्यक्ति एक साथ 5-6 भुना हुआ लहसुन खाता है, तो सिर्फ एक दिन में उसे अपने शरीर में बदलाव नजर आने लगते हैं। आपको बता दें कि भुना हुआ लहसुन खाने से शरीर में इम्युनिटी पावर बढ़ती है, जिससे शरीर में ट्यूमर नहीं बन पाता है।

भुने हुए लहसुन की एक कली फली रोजाना खाने से किडनी की परेशानी दूर होगी। इसके अलावा लहसुन आपको लिवर की परेशानियों से भी दूर रखता है। रिसर्च में पाया गया है कि इससे शरीर के के टॉक्सिन्स दूर होते हैं। यानी कुल मिलाकर कहें तो आपका लिवर दुरुस्त रहेगा और किडनी की कोई परेशानी भी आपको नहीं होगी। इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं।
 
1 घंटे में होता है यह फायदा
भुना हुआ लहसुन खाने से एक घंटे बाद आपका शरीर उसे पचाना शुरू कर देता है और इसके बाद उसके सभी पोषक तत्व धीरे-धीरे अवशोषित होकर पूरे शरीर में फैलने लगते हैं। 

2 घंटे बाद होता है यह फायदा
लहसुन खाने के 2 से 4 घंटे के बाद इसके एंटी कैंसर गुण आपके सिस्टम में काम करना शुरू कर देते हैं। इसके एंटीऑक्सिडेंट्स गुण फ्री रैडिकल से लड़ना शुरू कर देते हैं। 

4 घंटे बाद होता है यह फायदा
आपका शरीर लहसुन के पोषक तत्वों को अवशोषित करके आपकी टी सेल्स को बढ़ाना शुरू कर देता है। टी सेल्स कैंसर कोशिकाओं से लड़ने का काम करती हैं। आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत शुरू होने लगता है और आपका शरीर एक्स्ट्रा फैट को खत्म करना शुरू कर देता है। 

6 घंटे बाद होता है यह फायदा
लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो लहसुन खाने के कम से कम छह से साथ घंटे बाद अपना असर दिखाना शुरू कर देते हैं। इसके बाद आपके शरीर के बैक्टीरिया को खत्म करने लगते हैं। 

8 घंटे बाद होता है यह फायदा
लहसुन में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर द्वारा पूरी तरह उपयोग किये जाने लगते हैं। इस समय तक, इसमें मौजूद पोषक तत्व कोशिकाओं के स्तर में अपना काम खत्म कर देते हैं। 24 घंटों के भीतर, लहसुन शरीर को साफ करता है।

इस बात का रखें ध्यान

लहसुन के आयुर्वेद में भी कई फायदे बताए गए हैं लेकिन आपको एक दिन में 2-3 से ज्यादा लहसुन की कलियों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा समस्या गंभीर होने पर आपको सिर्फ लहसुन के सेवन पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।  

Web Title: roasted garlic benefits : eating 2 garlic cloves daily can reduce risk of cancer, kidney and liver disease

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे