सिर्फ 3 हफ्ते में चर्बी खत्म करके लटके हुए पेट को अंदर कर देगी ये जापानी एक्सरसाइज

By उस्मान | Published: February 5, 2019 02:51 PM2019-02-05T14:51:08+5:302019-02-05T15:45:13+5:30

पेट की चर्बी को खत्म करने के लिए रोजाना वर्कआउट करने के बावजूद अगर आपको फायदा नहीं हो रहा है, तो जापान की यह एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती है। 

reduce belly fat in a week with these Japanese exercise | सिर्फ 3 हफ्ते में चर्बी खत्म करके लटके हुए पेट को अंदर कर देगी ये जापानी एक्सरसाइज

फोटो- पिक्साबे

कई लोगों के पेट का मोटापा इतना बढ़ जाता है कि उसका पेट लटका हुआ नजर आता है। यकीन कोई भी इंसान अपने आपको इस स्थिति से बचाना चाहेगा। पेट की चर्बी को खत्म करने के लिए रोजाना वर्कआउट करने के बावजूद अगर आपको फायदा नहीं हो रहा है, तो जापान की यह एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती है। 

इस जापानी टेक्निक के जरिये लटके हुए पेट से पीड़ित व्यक्ति सिर्फ एक हफ्ते के भीतर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। यह टेक्निक टेंसिंग और स्ट्रेचिंग पर निर्भर है। इससे कमर और पेट की मांसपेशियों पर काम होता है और इसे करते रहने से आपके पेट पर फैट जमा नहीं होता है। चलिए जानते हैं कि इस एक्सरसाइज को कैसे किया जाता है।

स्टेप 1 
कोई भी एक्सरसाइज करने से पहले वार्म-अप करना सबसे बेहतर उपाय है। इसके बाद सीधे खड़े हो जायें। पैर और हिप्स को रिलैक्स रखें। इसके लिए आप योगा मैट और कार्पेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

स्टेप 2 
अपना संतुलन बनाए रखने के लिए अपने हाथों को अपने कूल्हों पर रखें और अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई से अलग रखें। याद रखें, आपके पैर बाहर की ओर होने चाहिए। 

स्टेप 3
अपने हाथों को अपने घुटनों पर रखें और नीचे झुकें। इस स्थिति में आप जांघों की मांसपेशियों पर दबाव महसूस करेंगे। हर मूवमेंट को धीरे-धीरे और ठीक से करें। सुनिश्चित करें कि आप अपनी सभी मांसपेशियों में तनाव महसूस कर रहे हैं या नहीं। 

स्टेप 4
अब आगे झुकें, अपने दाहिने कंधे को बाईं ओर और अंदर की ओर घुमाएं। आपका बायां कंधा पीछे की ओर ले जायें। आपको अपनी जांघों, कमर और पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होना चाहिए। 3 सेकंड के लिए इस स्थिति में रहें और पिछली स्थिति में वापस लौटें। गहरी सांस लें और आराम करें। 

स्टेप 5
विपरीत दिशा में स्टेप 4 को दोहराएं। अपने बाएं कंधे को दाएं और अंदर की ओर मोड़ें। आपका दाहिना कंधा पीछे की ओर जाना चाहिए। यह अभ्यास लचीलापन विकसित करने में मदद करता है, आपकी पीठ को आराम करने की अनुमति देता है, और उन मांसपेशियों को मजबूत करता है जिन पर आप ध्यान केंद्रित करते हैं।

English summary :
Secrets Japanese Exercise for burn extra belly fat: If you are not benefiting despite doing workout everyday to eliminate stomach fat, then follow these Japanese exercise to reduce extra belly fat.


Web Title: reduce belly fat in a week with these Japanese exercise

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे