Health Tips: गर्मियों में खट्टी डकार, गैस और लूज मोशन का रामबाण इलाज है कच्चा आम, Raw Mango से बना पना शरीर को देता है ठंडक रखता है एक्टिव

By आजाद खान | Published: May 14, 2022 01:31 PM2022-05-14T13:31:53+5:302022-05-15T08:38:41+5:30

जानकारों की माने तो कच्चा आम का तासीर ठंडा और गर्म होता है। ऐसे में आप जैसे चाहे वैसे इसको इस्तेमाल कर सकते है।

Raw Mango panacea for sour belching gas loose motion summer Raw Mango panna gives body coolness active health tips in hindi | Health Tips: गर्मियों में खट्टी डकार, गैस और लूज मोशन का रामबाण इलाज है कच्चा आम, Raw Mango से बना पना शरीर को देता है ठंडक रखता है एक्टिव

Health Tips: गर्मियों में खट्टी डकार, गैस और लूज मोशन का रामबाण इलाज है कच्चा आम, Raw Mango से बना पना शरीर को देता है ठंडक रखता है एक्टिव

Highlightsकच्चे आम से शरीर को बहुत सारे फायदे मिलते हैं। इसके इस्तेमाल से शरीर को कई बिमारियों ले लड़ने में मदद भी मिलती है। इससे बने आम के पने गर्मी में शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।

Raw Mango: गर्मियां आते ही आम का जिक्र शुरू हो जाता है। इस सीजन में केवल पके हुए आम का नहीं बल्कि कच्चे आम की भी चर्चा शुरू हो जाती है। आम ही एक ऐसा फल है जिसे लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। पके आम को ऐसे भी खाया जाता है तो इसका जूस भी बनाया जाता है। गर्मी में आम का शरबत भी बहुत लोग पीते हैं। इसी तरीके से कच्चे आम का पना और चटनी भी बनता है। लेकिन आज के इस लेख में हम केवल कच्चे आम के बारे में ही जिक्र करेंगे। कच्चा आम शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ये आपको ठंडे के साथ गर्मी का भी तासीर देता है। 

जब कभी भी आपको लू लग जाए तो ऐसे में आम का पना आपके शरीर को ठंडक देता है और लू से बचाता है। वैसे ही जब आपको गर्मी चाहिए होती है तो आप इसकी मीठी चटनी बना लें। इस के इस्तेमाल से आपके शरीर को गर्मी मिलेगी। इस तरीके से कच्चे आम के और भी फायदे हैं, आइए एक-एक करके इसके फायदे, डाइट में इस्तेमाल करने का तरीका और स्वादिष्ट शरबत और ड्रिंक्स के बारे में जानते है। 

कच्चे आम के लाभकारी गुण (Raw Mango Nutrients)

कच्चे आम में बहुत सारे गुण पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इसके कुछ गुण नीचे दिए गए हैं। आइए जानने की कोशिश करते हैं। 

फाइबर
प्रोटीन
कैल्शियम
मैग्निशियम
फॉस्फोरस
पोटैशियम
जिंक

कच्चा आम इन बिमारियों से बचाता है (Raw Mango Benefits)

कच्चे आम में बहुत सारे पोषक गुण पाए जाते है जो हमें छोटे-बड़े बिमारियों से बचाता है। अगर इसको डेली डाइट में शामिल किया जाय तो इससे हमें बिमारियों से बचाव होता है। आइए इन समस्याओं को जानने की कोशिश करते हैं।

पाचन की समस्या से दिलाता है निजात
पेट में गैस बनने से रोकता है
आंखों पर सूजन या पफी आइज की दिक्कत में दिलाता है राहत
लूज मोशन के लिए बहुत होता है उपकारी
डायरिया का सबसे अच्छा इलाज
खट्टी डकारें आने से रोकता है कच्चा आम

कच्चे आम को कैसे इस्तेमाल करें- आम का पना  (Raw Mango- Aam ka Panna)

कच्चे आम को आम तौर पर पना के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह लू लगने में शरीर को बहुत राहत देती है। आप लू से बचने के लिए भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। यह गर्मियों में होने वाली और भी रोगों में भी राहत देती है। इसे एक भारतीय पारंपरिक पेय माना जाता है जिसका खट्टा-मीठा स्वाद आपके मूड को रिफ्रेश करता है। 

कच्चे आम की चटनी (Raw Mango- Aam ki Chatni)

कच्चे आम की चटनी अपके शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होती है। इसे बनाने के लिए आप आम को सिलबट्टे या मिक्सी में पीसकर इसका चटनी बना सकते हैं जो स्वाद के साथ शारीरिक लाभ भी देता है। गर्मियों में हर खाने पर कम से कम एक बार आम की बनी चटनी का सेवन जरूर करें। इससे शरीर को बहुत फायदा मिलेगा। 

कच्चे आम के सिरके का अचार (Raw Mango-Aam ka Achar)

आप कच्चे आम को काटकर गन्ने के सिरके में पकाकर इसका अचार भी बना सकते हैं। यह अचार खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते है और इससे सेहत को भी फायदा पहुंचता है। इस अचार को आप औषधि की तरह भी इस्तेमाल कर सकते है जो पेट की बिमारियों को होने में आपकी मदद करता है। इसे आप ज्यादा न खाएं वरना इससे आपको लूज मोशन की शिकायत होने लगेगी। अगर आपका पेट अक्सर गड़बड़ रहता है और कोल्ड जल्दी-जल्दी होता रहता तो ऐसे में यह बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: Raw Mango panacea for sour belching gas loose motion summer Raw Mango panna gives body coolness active health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे