लाइव न्यूज़ :

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है किनोवा, इस तरह सेवन करने से ब्लड शुगर को करें कंट्रोल

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 3, 2022 18:34 IST

डायबिटीज के मरीज किनोवा का सेवन कर अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल में रख सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करती है।

Open in App
ठळक मुद्देइसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करती है।इसमें फाइबर और विटामिन इ की मात्रा अन्य अनाज के मुकाबले अधिक होती है।

डायबिटीज के मरीजों को अक्सर ही ये सोचना पड़ता है कि वो ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए क्या खाएं और क्या ना खाएं। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि वो जिस चीज का भी सेवन कर रहे हैं सबसे पहले ये चेक कर लें कि उसमें ग्लाईसेमिक इंडेक्स कम है या ज्यादा। दरअसल, डायबिटीज के मरीजों के लिए ज्यादा ग्लाईसेमिक इंडेक्स वाली चीजें हानिकारक होती हैं। हालांकि, अगर डायबिटीज के मरीज किनोवा का सेवन कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह अनाज डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

क्या होता है किनोवा?

बहुत से लोगों को पता नहीं होता कि किनोवा किसे कहते हैं (what is quinoa?)। अगर आपको भी इसके बारे में नहीं पता तो आप सबसे पहले किनोवा के बारे में जान लीजिए। एक ऐसा अनाज है, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह केनोपोडियम क्विनोवा  (Chenopodium quinoa) नाम के पौधे का बीज होता है, जिसे दक्षिणी अमेरिकी देशों में अनाज की तरह उगाया जाता है। यही नहीं, यहां लोग इसे भोजन की तरह इस्तेमाल करते हैं। किनोवा में नौ तरह के एमिनो एसिड पाए जाते हैं, जिन्हें आपकी बॉडी के लिए काफी फायदेमंद बताया जाता है। किसी भी अन्य अनाज के मुकाबले इसमें फाइबर सबसे ज्यादा होता है। 

किस तरह करें किनोवा का सेवन?

अब दूसरा सवाल ये उठता है कि किनोवा का सेवन किस तरह से करें? (how to use quinoa?) वैसे तो इसका सेवन कभी भी किया जा सकता है, लेकिन बेहतर परिणाम के लिए आप इसे सुबह भी खा सकते हैं क्योंकि किनोवा का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल घटता है। यही नहीं, इसका सेवन सुबह करने से वजन भी कम किया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करती है। इसमें फाइबर और विटामिन इ की मात्रा अन्य अनाज के मुकाबले अधिक होती है। चूंकि, किनोवा एक अनाज है तो आप इसका सेवन चावल, खिचड़ी या दलिया के रूप में भी कर सकते हैं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :डायबिटीजडायबिटीज डाइट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका डायबिटीज, मोटापा जैसी स्वास्थ्य समस्याओं वाले विदेशियों को वीज़ा देने से कर सकता है मना

स्वास्थ्यडायबिटीज की बढ़ती महामारी, भारत में 60 करोड़ लोग खतरे की दहलीज पर, बच्चों से लेकर वृद्धों तक स्थिति चिंताजनक

स्वास्थ्यमधुमेह, हृदय रोग और कैंसर केस में बढ़ोतरी?, डॉक्टरों के एक समूह ने कहा-भारत स्वास्थ्य संकट के कगार पर खड़ा

स्वास्थ्यDiabetes Risk Alert: 2019 में देश के 45 साल और उससे अधिक आयु के हर 5 शख्स में से एक को डायबिटीज, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत