लाइव न्यूज़ :

McDonald’s, बर्गर किंग, पिज्जा हट के खानों में मिले डिटर्जेंट में इस्तेमाल होने वाले रसायन के अंश, शोध में खुलासा

By विनीत कुमार | Updated: October 31, 2021 12:21 IST

शोधकर्ताओं का कहना है कि फिलहाल शोध काफी सीमित है और खानों को केवल एक शहर से जमा किया गया। वहीं एफडीए ने स्टडी की समीक्षा की बात कही है।

Open in App

स्वस्थ जीवन के लिए एक्सपर्ट अक्सर लोगों को फास्ट फू़ड से दूर रहने की सलाह देते हैं। एक ताजा शोध के नतीजे भी इस ओर इशारा करते हैं कि फास्ट फूड से दूरी बनाए रखने में भलाई है। ये शोध बताता है कि फास्ट फू़ड किस कदर हानिकारक साबित हो सकता है।

'जर्नल ऑफ एक्सपोजर एंड एनवायरोमेंटल एडिडेमियोलॉजी' में छपे शोध के अनुसार लोकप्रिय फास्ट फू़ड चेन जैसे मैकडॉन्लड्स, बर्गर किंग, पिज्जा हट, डॉमिनोड, टैको बेल आदि के खानों में पैथालेट (phthalates) पाया गया है। ये ऐसा पदार्थ है जो प्लास्टिक को नर्म बनाए रखता है।

Phthalates का उपयोग मुख्य रूप से प्लास्टिक में लचीलापन, स्थायित्व और इसके लंबे समय तक इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए बतौर प्लास्टिसाइजर के रूप में किया जाता है। इसका इस्तेमाल कई अन्य प्रोडक्ट जैसे विनाइल फ्लोरिंग, लुब्रिकेटिंग ऑयल, साबुन, हेयर स्प्रे, लॉन्ड्री डिटर्जेंट आदि में किया जाता है।

जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी, साउथवेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (सैन एंटोनियो, टेक्सास), बोस्टन यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इन आउटलेट्स से लिए गए हैम्बर्गर, फ्राइज, चिकन नगेट्स, चिकन बरिटोस और चीज पिज़्ज़ा के 64 नमूनों की जांच की। 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार 80 प्रतिशत से अधिक खानों में DnBP नाम का phthalate पाया गया। साथ ही 70 प्रतिशत में फेथालेट DEHT (phthalate) था। डीईएचटी एक प्लास्टिसाइजर है जिसे कर्मचारियों द्वारा इस्तेमाल ग्लब्स और भोजन दोनों में अधिक जहरीले रसायनों को हटाने के लिए लाया गया था। इसका उपयोग बोतल के ढक्कन, कन्वेयर बेल्ट, फर्श सामग्री और वाटरप्रूफ कपड़ों में किया जाता है।

शोधकर्ताओं ने टेक्सास में अपनी प्रयोगशाला के पास पड़ोस में इस्तेमाल की गई तीन जोड़ी दस्तानों का भी अध्ययन किया। अध्ययन में शोधकर्ताओं ने उल्लेख किया कि कैसे पर्याप्त सबूत मिले हैं जो बताते हैं कि पैथालेट (phthalate) के ज्यादा संपर्क सेबच्चों के सीखने, ध्यान देने और व्यवहार संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह गर्भवती महिलाओं और अन्य रंग के लोगों को भी प्रभावित कर सकता है।

हालांकि, शोधकर्ताओं का कहना है कि शोध काफी सीमित है और खानों को केवल एक शहर से जमा किया गया। दूसरी ओर, अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने कहा है कि वह अध्ययन की समीक्षा करेगा।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम