लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर फिटनेस से जुड़े फोटो-विडियो अपलोड करने वाले होते हैं मनोरोगी- रिसर्च

By उस्मान | Updated: May 26, 2018 11:10 IST

एक अध्ययन की मानें तो ऐसे लोगों को साइकोलॉजिकल प्रॉब्लम्स होती है यानी वो मनोरोग से पीड़ित होते हैं। 

Open in App

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक 'फिटनेस चैलेंज' चल रहा है, जिसे खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने शुरू किया। इसके बाद विराट कोहली, ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ समेत कई सेलेब्रिटीज ने फिटनेस सीक्रेट्स से जुड़े अपने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए। बेशक उन्होंने एक मुहिम के तहत जिम या पार्क में वर्कआउट करते हुए अपने विडियो और फोटो फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम आदि पर शेयर किए लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो हमेशा जिम में वर्कआउट करते या फिटनेस से रिलेटेड अपनी पिक्स सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। एक अध्ययन की मानें तो ऐसे लोगों को साइकोलॉजिकल प्रॉब्लम्स होती है यानी वो मनोरोग से पीड़ित होते हैं। 

लंदन की ब्रूनेल यूनिवर्सिटी ने इस बारे में रिसर्च की है और यह पता लगाने की कोशिश की है कि आखिर क्यों लोग वर्कआउट से रिलेटेड पिक्स सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार, जो लोग हमेशा जिम और वर्कआउट से रिलेटेड अपनी पिक्स शेयर करते रहते हैं, वो नार्सिसिस्ट होते हैं। इन लोगों का उद्देश्य खुद को बेहतर दिखाना होता है। इतना ही नहीं इनके स्टेटस पर दूसरे लोगों के पोस्ट की तुलना में अधिक लाइक्स होते हैं।

यह भी पढ़ें- विराट के बाद, ऋतिक, दीपिका, अनुष्का, टाइगर ने भी पूरा किया राठौर का 'फिटनेस चैलेंज' 

अध्ययन से पता चलता है कि नर्सिसिस्ट्स अपनी अचीवमेंट को लेकर ज्यादा अपडेट रहते हैं और उनका ध्यान इस बार पर ज्यादा रहता है कि सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट को कितना पसंद किया जा रहा है। लेकिन ज्यादा लाइक्स मिलने का यह मतलब नहीं होता है कि हर व्यक्ति उनसे प्यार करता है।  

नार्सिसिस्ट (आत्मकामी) का क्या मतलब है?

नार्सिसिस्ट किसी व्यक्तित्व से जुड़ा मनोरोग है जिसमें इंसान का खुद के प्रति लगाव इतना बढ़ जाता है कि उसे दूसरों की परवाह नहीं रहती। कई नार्सिसिस्ट अपने रंग-रूप, शरीर और आदतों की बढ़ा-चढ़ाकर अपनी कमजोरियों को छिपा सकते हैं। ये लोग अपनी अलग आदतों के चलते आकर्षक लगते हैं और आपको आकर्षित कर लेते हैं, लेकिन आपके लिए इनका मोह मानसिक और शारीकिक रूप से हानि पहुंचा सकता है। नार्सिसिस्ट अपने रंग-रूप और औरों से जुदा व्यवहार और आदतों के चलते कई बार आसानी से लोगों के आकर्षण का कारण बन जाते हैं, लेकिन वे स्वार्थी और हानिकारक होते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या आप बार-बार उंगलियां चटकाते हैं? सारे काम छोड़कर पहले यह पढ़ लें

नार्सिसिस्टों के लक्षण

नार्सिसिस्टों के लक्षणों में अपने में ही रहना और स्वार्थ से भरे काम करना, कानून और कायदों को ताक पर रखना, खुद को सबसे ऊपर मानना, आलोचना न सहन कर पाना, जिम्मेदारी लेने से साफ इंकार कर देना और बहुत जल्दी गुस्सा हो जाना शामिल होते हैं।

(फोटो- सोशल मीडिया) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सदीपिका पादुकोणविराट कोहलीअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार