Health Tips: गर्मियों में ज्यादा आम खाने वालों को हो सकते है फोड़े, फुंसी और मुंहासे, बढ़ सकता है पेट दर्द और दस्त की समस्या, जानें Mango के नुकसान

By आजाद खान | Published: April 23, 2022 05:17 PM2022-04-23T17:17:29+5:302022-04-27T11:31:06+5:30

जानकारों की माने तो आम शुगर के पेशेंट के लिए है एक खतरे की घंटी है। इसलिए इन लोगों को इससे बचना चाहिए।

people who eat more mango in summer can face Boils Pimple Acne Diarrhea and Abdominal Pain Problem health tips in hindi | Health Tips: गर्मियों में ज्यादा आम खाने वालों को हो सकते है फोड़े, फुंसी और मुंहासे, बढ़ सकता है पेट दर्द और दस्त की समस्या, जानें Mango के नुकसान

Health Tips: गर्मियों में ज्यादा आम खाने वालों को हो सकते है फोड़े, फुंसी और मुंहासे, बढ़ सकता है पेट दर्द और दस्त की समस्या, जानें Mango के नुकसान

Highlightsआम सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी फल होता है। इसका स्वाद भी लोगों को काफी पसंद है। इसके ज्यादा इस्तेमाल से आपको गंभीर बीमारी हो सकती है।

Side Effects Of Mango: सेहत के लिए आम बहुत ही फायदेमंद होता है। यह खाने में भी बहुत टेस्टी होता है। यही कारण है कि आम सबका फेवरेट होता है। गर्मियां आते ही जिस तरीके से बाजारों में आम देखने को मिलता है उसी तरीके से इसे खाने वाले लोग भी बाजारों में इसकी खरीदारी करते दिखाई देते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि ज्यादा आम खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। इसके कई साइड एफ्कट होते हैं। जानकारों का कहना है कि हमें आम का संतुलित मात्रा में सेवन करना चाहिए। ऐसे में आइए जानते कि ज्यादा आम के खाने से हमारे शरीर को क्या नुकसान पहुंचता है। 

आम के फायदे ( Mango Benefits)

आम के अनेक फायदे हैं। इससे शरीर को बहुत पोषण मिलता है। इसमें विटामिन ए, सी और डी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को भरपूर शक्ति देती है। इसलिए बुजुर्ग हो या बच्चे सबको  आम खानी चाहिए। इससे सेहत फिट रहता है। 

आम के नुकसान (Mango Side Effects)

जिस तरीके से आम के फायदे है, उसी तरीके से आम के नुकसान भी है। जिन लोगों की आम अधिक पसंद है और वे ज्यादा मात्रा में आम खाते है तो उन्हें मोटापे की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा आम के कई और नुकसान है जो हमारे शरीर को अनफिट करता है। आइए आम के कुछ और नुकसान के बारे में जानते है।

1. फोड़े, फुंसी, मुंहासे की होती है समस्या (Cures Boils, Pimple, Acne Problem)

आम के ज्यादा खाने से आपके चेहरे और शरीर में फोड़े, फुंसी और मुंहासे की समस्या हो सकती है क्योंकि इसकी सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ती है। यही कारण है कि जिन लोगों को पहले से ही मुंहासे की समस्या होती है, उन्हें आम खाने से बचना चाहिए। इससे उन्हें बहुत दिक्कत हो सकती है। 

2. आम के ज्यादा खाने से हो सकती है दस्त और पेट दर्द (Diarrhea and Abdominal Pain)

जानकारों की माने तो आम में भारी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिसे ज्यादा खाने में आपको दस्त और पेट खराब जैसी समस्या हो सकती है। आम के ज्यादा सेवन से कभी-कभी शरीर में एलर्जी भी हो जाती है। इसलिए आम को नियमित मात्रा में ही खाना चाहिए। 

3. शुगर पेशेंट के लिए है खतरे की घंटी (Danger for Sugar Patient)

अगर आपको शुगर है तो आम आपके लिए खतरे की घंटी हो सकती है। ऐसे में जब आप आम का ज्यादा सेवन करते है तो आपके शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है जिससे आपको तकलीफ हो सकती है। यही कारण है कि शुगर पेशेंट के लिए आम एक नुकसानदायक फल है। इससे बचा करें। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: people who eat more mango in summer can face Boils Pimple Acne Diarrhea and Abdominal Pain Problem health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे