लाइव न्यूज़ :

Omicron update: ब्रिटेन में दो अध्ययनों में दावा- डेल्टा से कम खतरनाक है ओमीक्रोन, अस्पताल में भर्ती होने की कम जरूरत

By उस्मान | Updated: December 24, 2021 08:48 IST

वैज्ञानिकों ने कहा है कि डेल्टा स्वरूप की तुलना में अस्पताल में एक रात या इससे अधिक समय गुजारने की संभावना 40 से 45 फीसदी तक कम होती है। 

Open in App

ब्रिटेन में कोविड-19 के आंकड़ों पर आधारित दो अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि वायरस का ओमीक्रोन स्वरूप डेल्टा स्वरूप की तुलना में कम खतरनाक है और इसमें कम संख्या में लोगों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जरूरत पड़ती है। 

इम्पीरियल कॉलेज लंदन द्वारा किए गए शोध में पाया गया कि पीसीआर की जांच में जिन लोगों में ओमीक्रोन से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है उन्हें डेल्टा स्वरूप की तुलना में अस्पताल में एक रात या इससे अधिक समय गुजारने की संभावना 40 से 45 फीसदी तक कम होती है। 

अध्ययन के अनुसार, जिन लोगों को पहले संक्रमण हुआ था और अब वे ओमीक्रोन से पीड़ित हैं तो उन लोगों की तुलना में उन्हें 50 से 60 फीसदी तक अस्पताल में भर्ती कराने की कम संभावना है जिन्हें पहले संक्रमण नहीं हुआ था। वहीं जिन लोगों ने टीकाकरण नहीं कराया है उनके अस्पताल में भर्ती होने का खतरा ज्यादा है। 

इम्पीरियल कॉलेज के प्रोफेसर नील फर्गुसन ने कहा, 'हमारा विश्लेषण दिखाता है कि डेल्टा स्वरूप की तुलना में ओमीक्रोन स्वरूप में अस्पताल में भर्ती होने का जोखिम कम है। ओमीक्रोन की ‘‘उच्च संचरण’’ क्षमता के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर बोझ बढ़ सकता है।' 

ब्रिटेन में कोविड-19 संक्रमण के मामले एक दिन में एक लाख दर्ज किए गए। इम्पीरियल कॉलेज के अध्ययन में ओमीक्रोन के 56 हजार मामले और डेल्टा के 2,69,000 माामले शामिल किए गए। 

इस अध्ययन की अभी तक विशेषज्ञों ने समीक्षा नहीं की है। यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग और स्कॉटलैंड के अन्य विशेषज्ञों के शोध में भी पाया गया कि डेल्टा की तुलना में ओमीक्रोन के मामलों में अस्पताल में भर्ती कराए जाने का जोखिम दो-तिहाई कम है। हालांकि, यह अध्ययन अस्पताल में भर्ती 15 लोगों के छोटे नमूने पर आधारित है।  

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम