लाइव न्यूज़ :

तौलिए को नहीं धोने से हो सकती है गंभीर समस्या, सेहत पर पड़ सकता बुरा असर, जानें एक्सपर्ट्स की राय

By आजाद खान | Updated: June 25, 2023 15:37 IST

जानकारों के अनुसार, गंदे तौलिए में एक आम तरीके का संक्रमण पाया जाता है जिसे स्टैफ संक्रमण कहते है। इससे चेहरे पर फोड़े, सेल्युलाइटिस, दर्दनाक दाने, इम्पेटिगो, खुजली और लालिमा भी हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देइस्तेमाल किया हुआ तौलिया साफ नहीं रहता है। इसमें कई सारे बैक्टीरिया, कवक और वायरस पाए जाते है। जानकार तौलिए को लेकर सावधानी बरतने की सलाह देते हैं।

Health Tips:  तौलिए का कई तरीके से इस्तेमाल होता है लेकिन जिस काम में इसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है वह है नहाने के बाद इससे शरीर को पोछा जाता है ताकि बदन की पानी सूख जाए। लेकिन क्या आपको पता है कि जो तौलिया आप अभी इस्तेमाल कर रहे हो वह कितना साफ है। जानकारों की अगर माने तो  हर दिन एक ही तौलिया का इस्तेमाल करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

ऐसे में तौलिए को लेकर क्या कहते है जानकार और कितने दिन बाद या कितनी बार इस्तेमाल करने के बाद आपको तौलिए को धोना चाहिए, आइए इन सब को एक बार फिर से जान लेते हैं। यही नहीं इससे जुड़े कई और सवालों के बारे में भी जान लेते है। 

क्या कहते है एक्सपर्ट्स

एक्सपर्ट्स की अगर माने तो तौलिये सूती माइक्रोफ़ाइबर से बने होते हैं, जो बहुत सारा पानी सोख लेते हैं और लंबे समय तक नम रहते हैं। ऐसे में यह नमी बैक्टीरिया, कवक और वायरस जैसे कीटाणुओं के लिए एक बेहतरीन प्रजनन भूमि बन कर सामने आते है। जानकार कहते है कि जब हम तौलिए को शरीर पर रगड़ते है तो इससे हमारे शरीर के डेड सेल्स तौलिए में चले जाते है और इससे जर्म को खाना मिलता है और इनकी संख्या बढ़ने लगती है। इससे आगे चल कर संक्रमण भी हो सकता है। 

अपने तौलिये कितनी बार धोना चाहिए?

ऐसे में अब यह सवाल उठता है कि आपको अपने तौलिये कितनी बार धोने चाहिए? इसका जवाब है कि हर तौलिए को तीन या चार बार इस्तेमाल के ही धो लेना चाहिए। यही नहीं जिन तौलिए को जिम में यूज होता है उन्हें हर इस्तेमाल के बाद धोना चाहिए। ऐसे इसलिए क्योंकि जिम वाले तौलिए में काफी मात्रा में पसीने होते है और इससे ये वायुजनित बैक्टीरिया के संपर्क में आ जाते है जिससे शरीर का नुकसान होता है। 

इसके अलावा यदि आपको एक्जिमा जैसी त्वचा की समस्या से पीड़ित है तो आपको आगे की जलन को रोकने के लिए प्रत्येक उपयोग के बाद अपने तौलिये को धोना चाहिए।

तौलिए को बार-बार नहीं धोने से क्या होगा?

यदि आप अपने तौलिये बार-बार नहीं धोते हैं तो इससे कीटाणु आपकी त्वचा तक फैल सकते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। जो तौलिए गंदे होते है उन में एक आम तरह का संक्रमण पाया जाता है जिसे हम स्टैफ संक्रमण कहते है। जानकारों की अगर माने तो स्टैफ बैक्टीरिया आमतौर पर कई स्वस्थ लोगों की त्वचा पर या नाक में पाए जाते हैं। उनके अनुसार, अगर वे लोगों के शरीर की गहराई में अगर पहुंच जाए तो यह शरीर के लिए घातक हो सकता है। 

एक्सपर्ट्स की सलाह

बता दें कि स्टैफ संक्रमण से त्वचा पर फोड़े, सेल्युलाइटिस, दर्दनाक दाने, इम्पेटिगो, खुजली और लालिमा हो सकती है। यही नहीं कुछ मामलों में स्टैफ संक्रमण जीवन के लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है। ऐसे में जानकार यह सलाह देते है कि तौलिए से संबंधित संक्रमण को रोकने के लिए अपने तौलिए को बार-बार धोना बहुत जरूरी है। यही नहीं आपको दूसरों के साथ तौलिया साझा करने से भी बचना चाहिए खासकर ऐसे लोग जो बीमार हैं। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब