पेशाब को देर तक रोकने से गुर्दों में हो सकती है पथरी, पेट के नीचले हिस्से में हो सकती है जलन और इन्फेक्शन, महिलाएं जल्द छोड़े यह आदत

By आजाद खान | Published: June 22, 2022 12:00 PM2022-06-22T12:00:10+5:302022-06-22T12:14:42+5:30

जानकारों की माने तो इसके कारण आपके पेट के नीचले हिस्से में जलन और इन्फेक्शन जैसी समस्या देखने को मिलती है। यह समस्या को डॉक्टर काफी गंभीर मानते है।

not urinating at time may cause kidney stone irritation infection urine parts women pay attention health tips in hindi | पेशाब को देर तक रोकने से गुर्दों में हो सकती है पथरी, पेट के नीचले हिस्से में हो सकती है जलन और इन्फेक्शन, महिलाएं जल्द छोड़े यह आदत

पेशाब को देर तक रोकने से गुर्दों में हो सकती है पथरी, पेट के नीचले हिस्से में हो सकती है जलन और इन्फेक्शन, महिलाएं जल्द छोड़े यह आदत

Highlightsलम्बे समय तक पेशाब को रोके रहना सेहत के लिए बुरा साबित होता है। इससे हमें कई गंभीर बिमारियां भी हो सकती है। डॉक्टर आम लोगों को इससे बचने की सलाह देते है।

Urine Problem Solution: कई कारणों से अकसर लोग अपने पेशाब को रोकते है और यह चीज महिलाओं में बहुत ज्यादा देखने को मिलता है। जानकारों की माने तो पेशाब को रोके रहना और पेशाब के लगने के बहुत देर बाद बाथरूम में जाना सेहत के लिए हानिकारक साबित होता है। 

इससे पेट के नीचले हिस्से में जलन और इन्फेक्शन देखने को मिलता है। यही नहीं इससे कई और गंभीर बिमारियां भी पैदा होती है जो हमारे हेल्थी शरीर के लिए अच्छी बात नहीं है। ऐसे में आइए जानते है कि देर से पेशाब के रोके रहने का क्या नुकसान है और इससे कैसे बचा जा सकता है। 

पेशाब रोकने से होते है यह नुकसान (Not Urinating Problem)

पेशाब को रोकना एक बुरी आदत है। यह आदत पुरूष और महिलाएं दोनों में पाई जाती है। यह भी एक कारण है कि लोग अकसर इसके चलते इन्फेक्शन जैसी समस्या की शिकायत करते रहते है। ऐसे में आइए इस इन्फेक्शनक के बारे में जानने की कोशिश करते है। 

1. गुर्दे में हो जाती है पथरी (Kidney Stone)

देर तक पेशाब को रोकने वालों में अकसर ऐसा देखा गया है कि उनकी पेशाब की थैली और नली में जलन और इन्फेक्शन जैसी समस्या पैदा हो जाती है। ऐसे में यह आदत अगर हमेशा के लिए बन जाती है तो ऐसे में आपके के गुर्दों में पथरी होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए जब भी पेशाब लगा करें, तुरन्त बाथरूम जाकर फ्रेश हो जाया कीजिए। इससे आपको फ्रेश भी लगेगा और आप इस गंभीर बीमारी से बच भी सकते है। 

2. इससे होती है इन्फेक्शन की समस्या (Causes Infections)

पेट के नीचले हिस्से में अकसर इन्फेक्शन जैसी समस्या देखने को मिलती है। इसका एक कारण देर तक पेशाब को रोके रखना भी होता है। आपके इस आदत के कारण आपके के यूरिन वाले हिस्से में दर्द और जलन देखने को मिलती है। इससे बचने के लिए अपने पेट के नीचले भाग की साफ-सफाई ठीक से रखे और यूरिन लगने पर तुरन्त बाथरूम जाएं। 

3. पेशाब की थैली में आ सकती है खिंचाव (Stretch in Urine Bag)

इस कारण आपके पेशाब की थैली भी प्रभावित हो सकती है और इससे उसमें खिंचाव भी देखने को मिल सकता है। आपके इस आदत से आपके पेशाब आने और होने पर भी प्रभाव पड़ता है। कुछ डॉक्टरों की माने तो कई बार ऐसा करने यह आपके लिए जानलेवा भी बन सकती है। 

4. इससे पेल्विक फ्लोर मसल्स को पहुंचता है नुकसान (May Cause Pelvic Floor Muscles Damage)

एक्सपर्ट्स की माने तो जब आप लंबे समय तक पेशाब को रोक कर रखते है तो ऐसे में इससे आपके पेल्विक फ्लोर मसल्स को भी नुकसान पहुंचता है। इस कारण आपके यूरिन में इन्फेक्शन भी हो जाता है जो शरीर के लिए काफी हानिकारक साबित होता है। इससे रिसाव की भी समस्या पैदा होती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: not urinating at time may cause kidney stone irritation infection urine parts women pay attention health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे