लाइव न्यूज़ :

बिना इंसुलिन कंट्रोल हो सकेगा टाइप-1 डायबिटीज: रिसर्च

By IANS | Updated: March 3, 2018 09:46 IST

टाइप-1 डायबिटीज की शिकायत युवाओं या बच्चों को ज्यादा होती है और मरीज आमतौर पर कमजोर होते हैं।

Open in App

डायबिटीज के इलाज के मामले में भारतीय डॉक्टरों ने एक महत्वपूर्ण खोज की है। डॉक्टरों के मुताबिक इस खोज से डायबिटीज के प्रकार का पता कर उसका इलाज आसानी से किया जा सकता है। उनका कहना है कि डायबिटीज के मरीजों को इंसुलिन लेना पड़ता है जबकि टाइप-1 डायबिटीज का उपचार इंसुलिन के बिना संभव है।

बीएमसी मेडिकल जेनेटिक्स जर्नल में मैच्योरिटी ऑनसेट डायबिटीज ऑफ द यंग (एमओडीवाई) नाम से प्रकाशित इस रिसर्च में डायबिटीज के टाइप का उल्लेख किया है।  

यह भी पढ़ें- रोजाना सिर्फ 5-6 भीगे बादाम खाइए और फिर देखिए कमाल

डॉक्टरों ने बताया कि सामान्य रूप से डायबिटीज के दो प्रकार होते हैं। टाइप-1 डायबिटीज की शिकायत युवाओं या बच्चों को होती है। एमओडीवाई के साथ मरीज आमतौर पर कमजोर होते हैं और उनकी कम उम्र के कारण उन्हें टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित बताया जाता है और उन्हें जीवनभर इंसुलिन इंजेक्शन लेने की सलाह दी जाती है।

डबकि टाइप-2 डायबिटीज आम तौर पर वयस्कों को प्रभावित करता है और बीमारी के अंतिम स्तरों को छोड़कर हाइपरग्लाइकेमिया को नियंत्रित करने के लिए इंसुलिन की ज़रूरत नहीं होती है।

एमडीआरएफ के निदेशक डॉक्टर वी मोहन के अनुसार, एमओडीवाई जैसे डायबिटीज के मोनोजेनिक प्रारूप का पता चलने का महत्व सही जांच तक है क्योंकि मरीज़ों को अक्सर गलत ढंग से टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित बता दिया जाता है और उन्हें गैर-ज़रूरी रूप से पूरी जिंदगी इंसुलिन इंजेक्शन लेने की सलाह दी जाती है। एक बार एमओडीवाई का पता चलने पर एमओडीवाई के ज्यादातर प्रारूपों में इंसुलिन इंजेक्शन से पूरी तरह बचा जा सकता है और इन मरीज़ों का इलाज बहुत ही सस्ते सल्फोनिलयूरिया टैबलेट से किया जाता है जिनका इस्तेमाल दशकों से डायबिटीज के इलाज के लिए किया जाता है। जहां तक उपचार और इन मरीज़ों के जीवन और उनके परिवारों की बात है तो यह एक व्यापक बदलाव है।”

यह भी पढ़ें- रोजाना सुबह नाश्ते में सिर्फ 1 अंडा खाने से सेहत को होते हैं ये 8 बड़े फायदे

एमडीआरएफ के जेनोमिक्स प्रमुख डॉक्टर राधा वेंकटेशन के अनुसार, दुनिया में पहली बार ऐसा हुआ है जब एनकेएक्स 6-1 जीन म्युटेशन को एमओडीवाई के नए प्रकार के तौर पर परिभाषित किया गया है। एमओडीवाई का यह प्रकार सिर्फ भारतीयों के लिए अनोखा है या यह अन्य लोगों में भी पाया जाता है, यह जांचने के लिए आगे भी अध्ययन करने होंगे।

(फोटो- Pixabay) 

टॅग्स :डायबिटीजहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब