लाइव न्यूज़ :

Nipah Virus: केरल में थम गया निपाह का कहर; 12 दिनों से नहीं आया नया मामला, सरकार ने कोझिकोड जिले से हटाई पाबंदियां

By अंजली चौहान | Updated: September 27, 2023 16:10 IST

जिला कलेक्टर ए गीता ने कहा कि निषिद्ध क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में स्थित सभी स्कूल खोले जाएंगे और नियमित कक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में निपाह वायरस का कहर हुआ कम केरल के कोझिकोड जिले में लगाए गए थे प्रतिबंध वायरस के केस कम होने पर प्रतिबंध हटाए गए

Nipah Virus: भारत के दक्षिण राज्य केरल में निपाह वायरस की चपेट में कई लोग आए जिसके बाद सरकार को लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगानी पड़ी। अब उत्तरी कोझिकोड जिले में लगाए गए प्रतिबंध को सरकार ने हटा दिया है और लोग सामान्य रूप से रह सकते हैं। सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि करीब 12 दिनों से एक भी निपाह वायरस संक्रमण का केस अस्पतालों में नहीं आया है। गौरतलब है कि राज्य में 16 सितंबर के बाद से एक भी निपाह वायरस का मामला सामने नहीं आया है। मंगलवार को एक फेसबुक पोस्ट में, जिला कलेक्टर ए गीता ने कहा कि निषिद्ध क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में स्थित सभी स्कूल खोले जाएंगे और नियमित कक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी।हालांकि, कलेक्टर ने लोगों से वायरस के संक्रमण के खिलाफ सतर्कता जारी रखने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

संक्रमण के खतरें को देखते हुए लगा था प्रतिबंध

जानकारी के अनुसार, 12 सितंबर को राज्य में वायरस का प्रकोप घोषित होने के बाद से जिले के सभी संस्थान 14 सितंबर से बंद कर दिए गए थे और ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जा रही थीं। 

अब प्रतिबंध हटने के बाद जिला प्रशासन ने छात्रों को अपने संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में जाते समय मास्क पहनने और हैंड सैनिटाइजर ले जाने की सलाह दी। 

अब तक कुल छह लोगों के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और उनमें से दो की मृत्यु हो गई। दो मौतों में से, 30 अगस्त को मरने वाला पहला व्यक्ति इंडेक्स केस या रोगी शून्य पाया गया, जिससे अन्य लोगों को संक्रमण हुआ।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि 24 सितंबर तक निगरानी में रखे गए लोगों की संख्या 915 थी, लेकिन उनमें से कोई भी उच्च जोखिम वाली श्रेणी में नहीं था।

उन्होंने बताया कि तब तक परीक्षण किए गए नमूनों की संख्या 377 थी और नकारात्मक परिणामों की संख्या 363 थी।

टॅग्स :निपाह वायरसNipah Kerala CentralHealth Department
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

स्वास्थ्यनिपाह वायरस: क्या बढ़ रहा है खतरा? हेल्थ विभाग ने दी स्थिति की जानकारी

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार