लाइव न्यूज़ :

शुगर लेवल स्थिर रखने और हड्डियों की मजबूती के लिए खाएं राजमा, डायबिटीज में भी देता है राहत; जानें इसकी खास खूबियां

By आजाद खान | Updated: January 17, 2022 19:03 IST

जानकार बताते है कि राजमा डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी लाभदायक होता है। इससे उनका शरीर भी फिट रहता है।

Open in App
ठळक मुद्देराजमा में भरपूर फाइबर और प्रोटीन होता है जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है जो हड्डियां को मजबूत करता है।इससे आपका शुगर लेवल भी बरकरार रहता है।

Benefits of Eating Rajma: राजमा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। पोषण विशेषज्ञ का कहना है कि डायबिटीज के मरीज अगर इसे कम चावल या थोड़ी सी रोटी के साथ खाते हैं तो इससे उनका हेल्थ काफी अच्छा रहता है और उनके लिए यह एक हेल्थी मिल साबित होता है। उनका यह भी कहना है कि इसका फाइबर और प्रोटीन आपके शुगर लेवल को बरकरार रखता है जिससे आप स्वस्थ महसूस करते हैं। इससे आपका वजन भी घटता है और हड्डियां भी मजबूत होती है। जानकारों का कहना है कि राजमा न केवल आपके टेस्ट को बढ़ाता है बल्कि यह आपको फिच भी रखता है। तो ऐसे में आइए जानते हैं कि राजमा के इस्तेमाल से हमारे शरीर को क्या फायदा है और इसमें कितने पोषण हैं।

इस पर बोलते हुए पोषण विशेषज्ञ भुवन रस्तोगी का कहना है, "प्रोटीन और फाइबर राजमा में ज्यादा पाए जाते है। 30-40% कार्ब्स ऐसे होते हैं जो धीमी गति से पचते हैं। यही कारण है कि राजमा में सभी फूड के मुकाबले सबसे कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स है, और यह डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे अच्छा फूड माना जाता है।"

राजमा के फायदे

राजमा के इस्तेमाल के कई फायदे हैं। इसलिए हमें इसे अपने डाइट में शामिल कर लेना चाहिए।

राजमा में बहुत ज्यादा फाइबर और प्रोटीन पाए जाते है जिसके लगातार इस्तेमाल से आपका वजन भी घटता है। इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम भी होता है जो आपकी हड्डियों को मजबूत करता है।यही नहीं यह ऑस्टियोपोरोसिस को भी रोकने में मदद करता है। 

राजमा में कौन कौन से पोषण पाए जाते हैं-

जब आप 1कप (यानी 240 मिली) पकी हुई राजमा को खाते है तो आपको-

15 ग्राम प्रोटीन (अंडे की सफेदी के समान) का पोषण मिलता है। 1 ग्राम से कम अपका फैट मिलता है।11 ग्राम का फाइबर आपके शरीर में जाता है।29 ग्राम कार्ब्स (माइनस फाइबर) भी मिलता है। 

रस्तोगी यह भी कहती है, "राजमा में मौजूद उच्च फाइबर आंत के बैक्टीरिया को बढ़ाने और आंत के स्वास्थ्य में सुधार के लिए एक प्रीबायोटिक के रूप में काम करता है। भारतीयों के लिए आईसीएमआर दिशानिर्देशों के अनुसार, हमें हर दिन लगभग 25 से 30 ग्राम फाइबर की आवश्यकता होती है। फाइबर मल मार्ग से संबंधित मुद्दों को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाता है।" 

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सभोजनविंटरविंटर फिटनेस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!