लाइव न्यूज़ :

बच्चों की नींद की अवधि का संबंध मानसिक रोग, मस्तिष्क संरचना में बदलाव से : शोध

By भाषा | Updated: February 9, 2020 14:31 IST

Open in App

एक अध्ययन के अनुसार बच्चों में अवसाद, व्यग्रता, उनका आवेगपूर्ण व्यवहार और खराब ज्ञानात्मक प्रदर्शन का संबंध उनकी नींद की अवधि और गुणवत्ता से है। अध्ययन के अनुसार अपर्याप्त नींद बच्चों की मस्तिष्क संरचना में बदलाव से भी जुड़ी हुई है। ब्रिटेन के वारविक विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि अच्छी नींद दिमाग की नसों के संपर्क की पुनर्संरचना में मदद करती है और इसे उन बच्चों के लिए खासतौर पर महत्त्वपूर्ण माना जाता है जिनका दिमाग तेजी से विकसित हो रहा होता है।

इस अध्ययन में अनुसंधानकर्ताओं ने नौ से 11 वर्ष के 11,000 बच्चों की दिमागी संरचना की जांच की और इसकी तुलना उनके नींद लेने की अवधि से जुड़े डेटा से की। अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि जो बच्चे कम सोते हैं उनमें अवसाद, व्यग्रता, आवेगपूर्ण व्यवहार और खराब ज्ञानात्मक प्रदर्शन देखा गया। अध्ययन में देखा गया कि कम सोने वाले बच्चों के दिमाग के कुछ हिस्सों का आकार घट जाता है।

ये ऐसे हिस्से हैं जो स्मरण शक्ति, सुनने की क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता आदि से जुड़े हुए हैं। इसमें पाया गया कि पर्याप्त नींद लेना बच्चों के ज्ञान संबंधी तथा मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए बहुत जरूरी है। यह अध्ययन ‘मॉलिक्यूलर साइकाइट्री’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब