लाइव न्यूज़ :

Mukhyamantri Chiranjeevi Yojana: 1 मई से शुरू होगी 'मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना', मिलेगा 5 लाख तक का फ्री इलाज

By उस्मान | Updated: March 27, 2021 22:33 IST

यह योजना राजस्थान में शुरू होगी और इसके लिए 1 अप्रैल से पंजीकरण शुरू होगा

Open in App
ठळक मुद्देयह योजना राजस्थान में शुरू होगी योजना के लिए 1 अप्रैल से पंजीकरण शुरू होगा गरीबों को पांच लाख रुपये का तक बीमा कवर

राजस्थान सरकार अपनी महत्वाकांक्षी सार्वभौम स्वास्थ्य बीमा कवरेज योजना 'मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना' (Mukhyamantri Chiranjeevi Yojana) एक मई से शुरू करेगी जिसके लिए पंजीकरण एक अप्रैल से शुरू होगा।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना क्या है

राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना नाम की एक नई योजना की घोषणा की है। इस योजना को शुरू करने के पीछे राज्य सरकार का उद्देश्य राज्य के गरीब लोगों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराना है। 

देश के गरीब लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती किसी बीमारी या महामारी के चलते अपने इलाज को कराने की होती है। क्योंकि गरीब व्यक्ति के पास दो वक्त के भोजन जितना पैसा भी बहुत मुश्किल से जुड़ पाता है तो ऐसी स्थिति में संकट के समय इलाज कराने के लिए उनके पास अधिक धन नहीं होता।

पांच लाख का रुपये तक का फ्री इलाज

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के बजट 2021-22 में इसकी घोषणा की थी। इस  के तहत राज्य के सभी परिवारों को पांच लाख रुपये प्रतिवर्ष की कैशलैस चिकित्सा बीमा सुविधा दी जाएगी। 

गहलोत ने यहां विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं के ऑनलाइन लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, "हम एक मई से यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम लागू करने जा रहे हैं जिसके लिए पंजीकरण एक अप्रैल से शुरू होगा।' 

एक मई से हो सकती है लागू

उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी को बजट पेश करते समय गहलोत ने राज्य में 'यूनिर्वसल हेल्थ स्कीम' लागू करने की घोषणा की थी। बाद में बजट पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए गहलोत ने कहा था कि यह ‘मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना’ इस साल मजदूर दिवस पर एक मई से लागू हो जाएगी। 

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना योजना के लाभ

इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के परिवार को प्रति वर्ष पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ केवल राज्य के गरीब एवं कमजोर लोगों के लिए ही उपलब्ध है। पात्र लाभार्थी परिवारों के आकार एवं आयु सीमा पर किसी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं है।

कोरोना संक्रमण के चलते यदि कोई व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाता है तो वह भी इसके तहत अपना मुफ्त इलाज करा सकता है। इस योजना के तहत आने वाले सभी अस्पतालों में लाभार्थी पांच लाख रुपये तक का इलाज कैशलेस एंड पेपरलेस करा सकेंगे।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में आवेदन कैसे करें

राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया 1 अप्रैल 2021 से शुरू कर दी जाएगी। राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना 2021 के तहत आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन इस बारे में भी अभी कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सराजस्थानमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार