लाइव न्यूज़ :

हरी मूंग के फायदे : पोषक तत्वों का खजाना है मूंग दाल, कैंसर, डायबिटीज, बीपी जैसे 9 रोगों से कर सकती है बचाव

By उस्मान | Updated: August 11, 2021 13:06 IST

मूंग दाल खाने के फायदे : यह दाल प्रोटीन और आयरन का बेहतर स्रोत है जिसके सेवन से शरीर का बेहतर विकास हो सकता है

Open in App
ठळक मुद्देयह दाल प्रोटीन और आयरन का बेहतर स्रोत हैइसके नियमित सेवन से शरीर का बेहतर विकास हो सकता है शरीर में खून की कमी से बचने के लिए करें इसका सेवन

दाल खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं क्योंकि दाल में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। दाल कई तरह की होती है और सबके अपने अलग-अलग फायदे हैं। ऐसी ही एक दल है हरी मूंग, जो पोषक तत्वों का खजाना है। 

हरी मूंग में कई तरह के ऐसे विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो इंसान के हेल्थ के लिए लाभकारी साबित होते हैं। इससे शरीर की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं और इंसान खुद को सेहतमंद महसूस करता हैं। 

इसमें बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है और इसमें पाए जाने वाले एमिनो एसिड व पॉलिफेनॉल्स जैसे तत्व शरीर को कैंसर के खतरे से बचाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से मूंग दाल के सेवन से ब्लड ग्लूकोज व कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल रहता है। चलिए जानते हैं इससे सेहत को होने वाले फायदों के बारे में-

मूंग दाल के पोषक तत्व

मूंग दाल में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी, सी और ई, मैग्‍नीशियम, कॉपर, फोलेट, राइबोफ्लेविन, विटामिन, विटामिन सी, फाइबर, पोटेशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन बी6, नियासिन, थायमिन और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

ब्लड शुगर रहता है कंट्रोलहरी मूंग में कई तरह के ऐसे विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो इंसान के हेल्थ के लिए लाभकारी साबित होते हैं। इससे शरीर की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं और इंसान खुद को सेहतमंद महसूस करता हैं।  

ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में सहायकमूंग की दाल के नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। साथ हे यह कॉलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में भी मददगार है। बता दें कि हरी दाल सोडियम के असर को कम करता है, जिससे कि ब्लड प्रेशर बढ़ता नहीं है। ऐसे में आपको हेल्दी व एक्टिव जिंदगी जीने में सरलता होती है। 

एंटीफंगल गुणहरी मूंग में एंटीफंगल एवं एंटीमाइक्रोबायल गुण होते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए हरी मूंग बेहद लाभकारी होती है क्योंकि यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखती है। इससे डायबिटीज की समस्या धीरे धीरे दूर हो जाती हैं।

खून की कमी को करती है दूरआयरन का भंडार हरी मूंग बॉडी में आयरन की कमी को भी पूरा करती है। शाकाहारी लोगों के लिए यह आयरन लेने का बहुत अच्छा सोर्स साबित हो सकता है। आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया का खतरा भी कम हो जाता है।

एंटीऑक्सीडेंट गुणहरी मूंग में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद होती है। इससे पेट में कब्ज की समस्या नहीं बनती हैं। साथ ही साथ शरीर का पाचन तंत्र सही तरीकों से कार्य करता हैं। इससे डाइजेशन क्रिया भी अच्छी रहती हैं।

वजन घटाने में सहायकमूंग दाल न सिर्फ आपकी कैलोरी इनटेक घटाती है बल्कि आपको लंबे वक्त तक भूख नहीं लगने देती। रात के खाने में आप चपाती के साथ एक कटोरी मूंग दाल खाने से आपको भरपूर पोषण मिल जाएगा।

हाइपरटेंशन से करती है बचावहरी मूंग हाइपरटेंशन की बीमारी को भी दूर करती है। इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही तरीकों से होता हैं और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता हैं। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हैं उन्हें हरी मूंग का सेवन करना चाहिए।

कैंसर के खतरे को करती है कमअगर आप अपनी डाइट में मूंग दाल शामिल करते हैं तो आपको एंटीऑक्सीडेंट्स मिलेंगे जो कि फ्री रैडिकल्स से लड़कर आपकी स्कीन तो स्किन कैंसर से बचा सकते हैं।

कब्‍ज से मिलती है राहत  मूंग की दाल का पानी में शरीर के टॉक्सिक को निकालने के गुण होते हैं। इसके सेवन से शरीर में विषाक्‍त तत्‍वों में कमी आती है। इसके अलावा इससे पाचन क्रिया हमेशा सही बनी रहती है जिसके कारण, आपको पेट सम्‍बंधी समस्‍या नहीं होती है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब