लाइव न्यूज़ :

Monkeypox in Delhi: नाइजीरिया की 30 वर्षीय महिला मंकीपॉक्स से संक्रमित, दिल्ली में संख्या बढ़कर 9, देश भर में 14 केस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2022 20:13 IST

Monkeypox in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर नौ जबकि भारत में 14 हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला को 16 सितंबर को यहां लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिल्ली में डेंगू के मामलों में वृद्धि दर्ज की गयी है और पिछले एक सप्ताह में 100 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं।नगर निगम की सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने अकेले 17 सितंबर तक डेंगू के 152 मामले आए हैं।

Monkeypox in Delhi: दिल्ली में नाइजीरिया की 30 वर्षीय महिला मंकीपॉक्स से संक्रमित पाई गई है, जिसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर नौ जबकि भारत में 14 हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि महिला को 16 सितंबर को यहां लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नाइजीरियाई मूल के एक और व्यक्ति को रविवार को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।

दिल्ली में डेंगू के 101 नए मामले दर्ज

दिल्ली में डेंगू के मामलों में वृद्धि दर्ज की गयी है और पिछले एक सप्ताह में 100 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं जिससे शहर में मच्छर जनित रोग के मामलों की संख्या इस साल अब तक 400 के करीब पहुंच गयी है। नगर निगम की सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने अकेले 17 सितंबर तक डेंगू के 152 मामले आए हैं।

शहर में नौ सितंबर तक डेंगू के 295 मामले दर्ज किए गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में डेंगू के 101 नए मामले दर्ज किए गए। इस साल 17 सितंबर तक आए 396 मामलों में से 75 मामले अगस्त में दर्ज किए गए। इस बीमारी के कारण इस साल अभी तक किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।

डेंगू के मामले आमतौर पर जुलाई और नवंबर के बीच आते हैं और कई बार दिसंबर तक भी इसके मामले आते हैं। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि इस साल मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल मौसम परिस्थितियां होने के कारण सामान्य समय से पहले ही डेंगू के मामले दर्ज किए गए।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले साल डेंगू के 9,613 मामले दर्ज किए गए थे, जो 2015 के बाद से मच्छर जनित बीमारी के सबसे अधिक मामले थे। इसके साथ ही पिछले साल 23 मरीजों की मौत हुई थी जो 2016 के बाद से सबसे अधिक है।

टॅग्स :मंकीपॉक्सदिल्लीकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम