लाइव न्यूज़ :

4 हार्ट सर्जरी, 2 कार्डियक अरेस्ट, पढ़ें दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की हेल्थ रिपोर्ट

By गुलनीत कौर | Updated: July 22, 2019 08:53 IST

शनिवार की सुबह जब शीला दीक्षित को अस्पताला लाया गया तो उन्हें एक कार्डियक अरेस्ट आ चुका था मगर डॉक्टरों के निरंतर प्रयासों से स्थिति नियंत्रण में आ गई थी, उनका ब्लड प्रेशर, पल्स सब र्नामल हो चुका था।

Open in App

शनिवार 20 जुलाई की दोपहर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने दिल्ली के एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टिट्यूट में आख़िरी सांसें लीं। 81 वर्षीय शीला दीक्षित को शनिवार की सुबह शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उनका इलाज शुरू कर दिया। मगर अचानक आए कार्डियक अरेस्ट के कारण शीला दीक्षित का निधन हो गया।

एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टिट्यूट के वरिष्ट डॉक्टर, डॉ. अशोक सेठ बीते 18 वर्षों से शीला दीक्षित का इलाज कर रहे थे। शीला दीक्षित को हृदय रोग था, जिसके चलते निरंतर ही वे डॉ। अशोक सेठ की देखरेख में रहती थीं। शनिवार की सुबह तबीयत बिगड़ते ही शीला दीक्षित को एस्कॉर्ट के हार्ट इंस्टिट्यूट में ही भारती कराया गया था।

डॉ. अशोक सेठ के एक ट्वीट के मुताबिक दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को जैसे ही अस्पताल लाया गया डॉक्टरों की टीम ने बाखूबी ढंग से उन्हें संभाला। मगर 3:15 पर अचानक उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था जिसके बाद परिस्थिति को नियत्रण में ला पाना मुश्किल हो गया। उन्हें फ़ौरन वेंटीलेटर सपोर्ट दिया गया मगर ठीक 3:55 पर उन्होंने आख़िरी श्वास लिए।

अचानक आए कार्डियक अरेस्ट ने ली जान

डॉ. अशोक सेठ ने मीडिया को बताया कि भले ही बीते कुछ दिनों से शीला दीक्षित बीमार चल रही थीं, मगर फिर भी वे अंदरूनी रूप से फिट थीं। उनके स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की चिंताजनक बात नहीं थी। यही कारण है कि शनिवार की दोपहर अचानक कार्डियक अरेस्ट आना डॉक्टरों के लिए आश्चर्यजनक साबित हुआ।

शीला दीक्षित दो बार आया कार्डियक अरेस्ट

शनिवार की सुबह जब शीला दीक्षित को अस्पताला लाया गया तो उन्हें एक कार्डियक अरेस्ट आ चुका था मगर डॉक्टरों की टीम के निरंतर प्रयासों से स्थिति को नियंत्रण में लाया गया जिसके बाद उनका ब्लड प्रेशर, पल्स और दिल से जुड़े हर चीज बाखूबी काम कर रही थी। उनका स्वास्थ्य वापस लौट रहा था, मगर अचानक 3 बजे के करीब आए कार्डियक अरेस्ट ने सभी को चकित कर दिया। जिसके बाद ही परिस्थिति हाथ से निकल गई।

यह भी पढ़ें: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन, जानें क्या हुआ था?

शीला दीक्षित की हुई हैं 4 सर्जरी

डॉ. अशोक सेठ के मुताबिक बीत 18 वर्षों से शीला दीक्षित का हृदय रोगों संबंधित निरंतर इलाज चल रहा था। उनकी कई सर्जरी भी हुईं मगर हर इलाज सफल साबित हुआ। हर सर्जरी के बाद वे जल्दी रिकवर कर लेती थीं।

- साल 2001 हार्ट में ब्लॉकेज बनने पर शीला दीक्षित की बाईपास सर्जरी हुई

- 2006 में डॉ. अशोक सेठ द्वारा ही एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई, यह भी सफल रही

- साल में फिर से हार्ट की आर्टरी में डॉ. अशोक सेठ द्वारा स्टंट डालने के लिए सर्जरी हुई

- बीते साल फ्रांस में शीला दीक्षित की एक हार्ट सर्जरी हुई थी, यह भी सफल रही

टॅग्स :शीला दीक्षितकांग्रेसहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार