लाइव न्यूज़ :

Mahatma Gandhi University: स्नातक और परास्नातक की 18 साल और इससे अधिक उम्र की छात्राओं को 60 दिन का मातृत्व अवकाश, केरल में पहली बार, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2022 15:00 IST

प्रतिकुलपति सी टी अरविंद कुमार की अध्यक्षता में हुई एक ‘सिंडीकेट’ बैठक में शुक्रवार को यह फैसला किया गया। इसमें कहा गया है कि सिंडीकेट ने इस मुद्दे का अध्ययन करने के लिए गठित की गयी एक समिति की सिफारिशों को मंजूरी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपहली या दूसरी गर्भावस्था के लिए तथा एक पाठ्यक्रम के दौरान केवल एक बार ही दिया जाएगा।सार्वजनिक तथा सामान्य छुट्टियां शामिल होंगी और अन्य छुट्टियों को इसके साथ जोड़ा नहीं जा सकता।गर्भपात, नसबंदी आदि के मामलों में 14 दिन का अवकाश दिया जाएगा।

कोट्टयमः केरल में पहली बार महात्मा गांधी विश्वविद्यालय (एमजीयू) ने स्नातक और परास्नातक की 18 साल और इससे अधिक उम्र की छात्राओं को 60 दिन का मातृत्व अवकाश देने का फैसला किया है ताकि वे बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार प्रतिकुलपति सी टी अरविंद कुमार की अध्यक्षता में हुई एक ‘सिंडीकेट’ बैठक में शुक्रवार को यह फैसला किया गया। इसमें कहा गया है कि सिंडीकेट ने इस मुद्दे का अध्ययन करने के लिए गठित की गयी एक समिति की सिफारिशों को मंजूरी दी है।

विश्वविद्यालय के अनुसार, मातृत्व अवकाश प्रसव से पहले या बाद में लिया जा सकता है, लेकिन इसे पहली या दूसरी गर्भावस्था के लिए तथा एक पाठ्यक्रम के दौरान केवल एक बार ही दिया जाएगा। विज्ञप्ति में कहा गया है कि अवकाश की अवधि में सार्वजनिक तथा सामान्य छुट्टियां शामिल होंगी और अन्य छुट्टियों को इसके साथ जोड़ा नहीं जा सकता।

उसने कहा कि गर्भपात, नसबंदी आदि के मामलों में 14 दिन का अवकाश दिया जाएगा। गर्भधारण के कारण छात्राओं की पढ़ाई बाधित न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए एक सेमेस्टर के दौरान मातृत्व अवकाश लेने वाली छात्राओं को उस सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन इसे अगले सेमेस्टर में नियमित छात्रों के साथ ही पूरक परीक्षा के तौर पर दिया जा सकता है।

विज्ञप्ति के अनुसार उनका सेमेस्टर खराब नहीं होगा क्योंकि मातृत्व अवकाश खत्म होने के बाद वे अपने बैच के साथ मौजूदा सेमेस्टर में अपनी पढ़ाई जारी रख सकती हैं। मातृत्व अवकाश लेने के लिए अवकाश शुरू होने से तीन दिन पहले किसी पंजीकृत चिकित्सक के एक मेडिकल प्रमाणपत्र के साथ आवेदन करना होगा। 

टॅग्स :केरलकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम