लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 53 नए मामले सामने आए, कुल मामलों की संख्या 2,281

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 20, 2025 19:50 IST

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 53 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही एक जनवरी से अब तक राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,281 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में कोविड-19 के 53 नए मामले सामने आए, कुल मामलों की संख्या 2,281

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 53 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही एक जनवरी से अब तक राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,281 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में बृहस्पतिवार से कोविड के कारण किसी मरीज की मौत का मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए आए मामलों में 19 पुणे में,11 मुंबई में, आठ नागपुर में, छह छत्रपति संभाजीनगर में, चार ठाणे में, दो कोल्हापुर में तथा नासिक, सतारा, चंद्रपुर और गढ़चिरौली में एक-एक मामला दर्ज किया गया है। विभाग के मुताबिक, मुंबई में इस साल की शुरुआत से अब तक 923 मामले सामने आए हैं, जिनमें मई में 435 और जून में अब तक 482 मामले शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी से अब तक 24,635 नमूनों की जांच की गई है। उसने बताया कि अब तक कुल 32 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें से 31 को अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं।

टॅग्स :महाराष्ट्रमहाराष्ट्र में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम