लाइव न्यूज़ :

Covid symptoms: ठीक होने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ रहा कोरोना, मरीजों में दिख रहे ये 3 लक्षण, तुरंत डॉक्टर के पास जाएं

By उस्मान | Updated: May 2, 2021 15:13 IST

जानिये ठीके होने के बाद कोरोना के कौन-कौन से लक्षण महसूस हो सकते हैं

Open in App
ठळक मुद्देठीक होने के बाद महसूस हो रहे हैं कोरोना के लक्षणक्या है कोरोना के लॉन्ग कोविड लक्षणब्रेन फोग है लॉन्ग कोविड का बड़ा लक्षण

कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस खतरनाक बीमारी से रोजाना करीब तीन हजार लोगों की मौत हो रही है और लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं। दुर्भाग्य यह है कि वायरस ठीक होने के बाद मरीजों का पीछा नहीं छोड़ रहा है। मरीजों में ठीक होने के बाद भी कुछ लक्षण सामने आ रहे हैं जिन्हें लॉन्ग कोविड कहा जाता है। 

लॉन्ग कोविड क्या है

यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें मरीजों को ठीक होने के बाद भी कुछ लक्षण महसूस हो सकते हैं। इससे मरीज फेफड़ों, हृदय, गुर्दे, या मस्तिष्क से जुड़े लक्षण महसूस कर सकता है। यह लक्षण हफ्ते या महीने तक रह सकते हैं। 

लॉन्ग कोविड के लक्षण

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, सीडीसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जॉन ब्रूक्स का मानना है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ अभी भी लॉन्ग कोविड को 'अच्छी तरह से समझा नहीं पाए हैं। 

डॉक्टर के अनुसार, अगर आपको कुछ ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, जो कोरोना के बाद कुछ नए हैं जैसे कि सीने में दर्द, सांस लेने में कठिनाई, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। 

छाती में दर्दकोरोना श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है और यह फेफड़ों को नुकसान करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि सीने में दर्द एक लक्षण हो सकता है। दर्द के साथ छाती में बेचैनी कोरोना का एक गंभीर लक्षण भी हो सकता है, जो ठीक होने के बाद भी लंबे समय तक बना रहता है।

सांस लेने में दिक्कतसांस की तकलीफ एक सामान्य कोरोना का लक्षण है। जबकि कोरोना सांस की बीमारी है, इससे मरीजों के लिए आसानी से सांस लेना मुश्किल हो सकता है। यह उन्हें भी महसूस हो सकता है, जो पहले से ही ठीक हो चुके हैं।

ब्रेन फोगठीक हुए कोरोना के मरीजों को दिमाग से जुड़ा लक्षण ब्रेन फोग महसूस हो सकता है। ठीक होने वाले कई लोगों ने इसकी सूचना दी है। इसकी वजह से लोग स्मृति हानि, ध्यान केंद्रित करने में असमर्थता जैसे लक्षण महसूस कर रहे हैं।

भारत में 24 घंटे में कोरोना से सबसे अधिक 3689 लोगों की मौत भारत में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 3689 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह इसकी जानकारी दी गई। देश में एक दिन में कोरोना से हुई ये सबसे अधिक मौतें हैं। वहीं इसी अवधि में तीन लाख 92 हजार 488 नए मामले भी सामने आए हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में ही शनिवार को 412 लोगों ने दम तोड़ दिया। ये एक दिन में दिल्ली में कोरोना से सबसे ज्यादा हुई मौत है। वहीं राजधानी में संक्रमण के 25,219 नए मामले भी सामने आए। आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में में अभी संक्रमण दर 31.61 फीसदी है।

इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 33,49,644 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 17.13 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर और गिरकर 81.77 प्रतिशत हो गई है। बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 1,59,92,271 हो गई है जबकि इससे मृत्यु दर भी घटकर 1.10 प्रतिशत हो गई है। 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक एक मई तक 29,01,42,339 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 18,04,954 नमूनों की शनिवार को जांच की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौत अन्य गंभीर बीमारियों के कारण हुई है।  

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार