लाइव न्यूज़ :

फिट रहना है तो 'योग' करना छोड़ दें

By गुलनीत कौर | Updated: March 28, 2018 17:01 IST

रोजाना योग करने या अपने पालतू कुत्ते को बाहर ले जाकर वॉक करने से सेहत पर कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है।

Open in App

आजकल की फास्ट लाइफ, बढ़ते प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल के चलते हूं नई-नई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इनकी रोकथाम के लिए लोग प्राकृतिक इलाज की ओर बढ़ रहे हैं। डाइट में सुधार से लेकर रोजाना सैर करने जाना और योग करना, इसे अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में आई एक रिसर्च के अनुसार योग करने या सैर पर जाने से जीवन स्वस्थ नहीं होगा। 

डेली मेल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक रोजाना योग करने या अपने पालतू कुत्ते को बाहर ले जाकर वॉक करने से बेहतर है किसी लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट में जाना। शोध के अनुसार कॉन्सर्ट में चलने वाले लाइव म्यूजिक को महज 20 मिनट भी सुन लेने से स्वास्थ्य में 10 फीसदी सुधार आता है। यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: सुबह ही नहीं बल्कि शाम को नहाने से भी होते हैं ये फायदे

लंदन यूनिवर्सिटी द्वारा कराये गए इस शोध में कुछ लोगों को शामिल किया गया। शोध के दौरान 60 प्रतिभागियों से 40 सवाल किए गए। ये सभी सवाल उनकी मेंटल हेल्थ से संबंधित थे। जो लोग योग करते हैं, अपने पालतू कुत्ते के साथ रोजाना सैर पर निकलते हैं या फिर अक्सर कॉन्सर्ट में जाते हैं, इस तरह के सभी लोगों ने शोध में हिस्सा लिया। 

प्रतिभागियों से सवाल पूछने के बाद उन्हें 20-20 के गुट में बांट दिया गया। इनमें से एक गुट को कॉन्सर्ट में भेजा गया, दूसरे गुट को योग क्लास में भेजा गया और आखिरी गुट को सैर करने के लिए भेजा गया। वापिस लौटने पर शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग कॉन्सर्ट में गए थे उनके मूड में 21 फीसदी का सुधार हुआ। ह्योग करने वाले पहले से 10 फीसदी अधिक खुश थे और जो लोग अकेले या अपने कुत्ते को लेकर सैर करने के लिए निकले थे उनके मूड में केवल 7 फीसदी सुधार हुआ। 

शोधकर्ताओं की रिपोर्ट के अनुसार कॉन्सर्ट में लाइव म्यूजिक सुनना व्यक्ति के मूड को सबसे अधिक बूस्ट-उप करता है। लाइव म्यूजिक अगर उनकी पसंद का हो तो यह उनकी मेंटल हेल्थ के लिए और भी अधिक अच्छा है। 

टॅग्स :योगहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब