लाइव न्यूज़ :

नींद पूरी नहीं होने से पुरुषों को है इस जानलेवा बीमारी का ज्यादा खतरा

By उस्मान | Updated: August 28, 2018 08:03 IST

सोने से टेस्टोस्टेरॉन का लेवल बढ़ जाता है लेकिन नींद की समस्या है तो ये आपकी सेक्स ड्राइव को भी कम कर सकती है।

Open in App

अगर आप रात में कम नींद लेते हैं तो यह आपके लिए खतरे की घंटी हो सकती है। पांच घंटे से कम समय के लिए सोने वाले अधेड़ उम्र के पुरूषों में दिल का दौरा पड़ने या आघात होने का खतरा दोगुना बढ़ जाता है। पहले के अध्ययन में इस बात के स्पष्ट सबूत नहीं थे कि क्या कम नींद लेने का संबंध भविष्य में दिल की बीमारी होने से जुड़ा है। इस बार 50 वर्ष की आयु वाले पुरूषों पर इस खतरे का अध्ययन किया गया है।

क्या कहते हैं शोधकर्तास्वीडन में यूनिवर्सिटी ऑफ गोथेनबर्ग के मोआ बेंगटसन ने कहा, 'बेहद व्यस्त रहने वाले लोगों के लिए सोना समय बर्बाद करने जैसा हो सकता है लेकिन हमारे अध्ययन के अनुसार कम नींद लेने से भविष्य में दिल की बीमारी होने का खतरा हो सकता है।' 

नींद पूरी नहीं होने के अन्य लक्षण

1) डायबिटीज का भी है खतरावर्ष 1993 में इस अध्ययन में भाग लेने के लिए 1943 में जन्मे और गोथेनबर्ग में रह रहे पुरूषों की 50 फीसदी आबादी में से इन लोगों को रैंडम तौर पर चुना गया था।अध्ययन में पाया गया कि रात में पांच घंटे या उससे कम समय तक सोने वाले पुरुषों में उच्च रक्त चाप, मधुमेह, मोटापा, कम शारीरिक गतिविधि और खराब नींद की समस्या आम पाई गई। मोआ ने कहा कि यह अध्ययन बताता है कि नींद बेहद जरुरी है और यह हम सभी के लिए खतरे की घंटे होना चाहिए। 

2) वजन बढ़नानींद पूरी ना होने से हार्मोनल असंतुलित हो जाते हैं। इसकी वजह से व्यक्ति को हाई कैलोरी फूड खाने का मन करता है और अनहेल्दी खाने से हेल्थ तो खराब तो होती ही है साथ ही वजन भी बढ़ता है।

3) सेक्स ड्राइव में कमी टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन की वजह से ही महिलाओं और पुरुषों में शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जागती है। सोने से टेस्टोस्टेरॉन का लेवल बढ़ जाता है लेकिन नींद की समस्या है तो ये आपकी सेक्स ड्राइव को भी कम कर सकती है।

4) त्वचा संबंधी समस्याएं अगर आपकी नींद पूरी नहीं हो पा रही है तो आपको स्किन की प्रोबलम्स हो सकती है। कम नींद से स्किन पर पराबैंगनी किरणों से हुआ डैमेज भी जल्दी ठीक नहीं होता है और ऐसे लोगों के चेहरे पर बुढ़ापा जल्दी दिखने लगता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब