सर्दियों में लहसुन खाने से मजबूत होती है इम्यूनिटी, दवा से ज्यादा हो सकता है फायदेमंद साबित, जानें Garlic के फायदे-इस्तेमाल का तरीका

By आजाद खान | Published: November 20, 2022 06:59 PM2022-11-20T18:59:55+5:302022-11-20T19:04:04+5:30

एक्सपर्ट्स की माने तो सर्दियों में हर किसी को लहसुन खाना चाहिए। इससे शरीर में गर्मी बनी रहती है और वे लोग बीमार कम पड़ते है। लहसुन खाने के कई तरीके है, ऐसे में लोगों को किस तरीके से लहसुन खाना ज्यादा पसंद है, उन्हें उसी तरीके से हर रोज लहसुन खाना चाहिए।

know Garlic benefits usage best for immunity booster in winter health tips in hindi | सर्दियों में लहसुन खाने से मजबूत होती है इम्यूनिटी, दवा से ज्यादा हो सकता है फायदेमंद साबित, जानें Garlic के फायदे-इस्तेमाल का तरीका

फोटो सोर्स: Wikipedia CC (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Garlic.jpg)

Highlightsसर्दियां आते है लोग बीमार पड़ने लगते है। ऐसे में जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें लहसुन का ज्यादा सेवन करना चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों को जानकार इससे दूर रहने की सलाह देते है।

Garlic In Winter: सर्दियों में लोगों को ज्यादा से ज्यादा से लहसुन खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि लहसुन का तासीर गर्म होता है जिससे आपको ठंडा नहीं लगता है और सर्दी में आप बीमार कम पड़ते है। लहसुन में कई तरह के पोषण वाले तत्व पाए जाते है जिससे आपके शरीर को ताकत मिलती है। 

ऐसे भी लोग होते है जो जल्दी ही बीमार पड़ जाते है या उन्हें बहुत जल्दी सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार हो जाता है। ऐसे लोगो को अपने डाइट में लहसुन को शामिल करना चाहिए। इससे उनकी यह समस्या दूर होगी। 

लहसुन को आप किसी भी तरीके से इस्तेमाल कर सकते है। आप इसे कच्चा भी खा सकते है या आप इसका चटनी भी बना सकते है। ऐसे में आइए जानते है कि सर्दियों में लहसुन खाने से क्या फायदा मिलता है और इसे खाने का सही तरीका क्या है। 

क्या है लहसुन के फायदे

लहसुन के कई फायदे है और अगर इसे कोई सर्दियों में खाता है तो इससे उसे और भी लाभ मिलता है। जिन लोगों को कमजोर इम्यूनिटी की शिकायत है, उन्हें सर्दियों में ज्यादा से ज्यादा लहसुन का सेवन करना चाहिए। इसके लगातार सेवन से आपको फायदा ही मिलेगा और इससे आपकी ये परेशानी दूर हो जाएगी। 

लहसुन आपको सर्दियों में होने वाली सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार से भी बचाता है और आपको इससे दूर रखता है। यह नहीं जिन लोगों को दमा की शिकायत है, उन्हें लहसुन खाने की सलाह दी जाती है। आपको बता दें कि लहसुन खाने से लिपिड की मात्रा कम होती है और इससे डायबिटीज और मोटापा भी संतुलित रहता है। 

जो लोग जॉइंट पेन, ड्राई स्किन, डैंड्रफ और बाल टूटने से परेशान, वे लोग इस भी लहसुन को इस्तेमाल कर सकते है। इससे शरीर को काफी ताकत मिलती है। 

ऐसे खाएं लहसुन को

लहसुन को आप किसी भी तरीके से खा सकते है। जानकारों की माने तो सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन खाने से शरीर को बहुत ताकत मिलती है और बीमारियों से सुरक्षा होता है। अगर आप ऐसा नहीं कर पाएंगे तो आप इसे शहद के साथ भी खा सकते है। इसके लिए आप लहसुन के तीन-चार कलियां लें और उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और फिर उसे शहद में मिलाकर खा लें। इसके बाद आप गुनगुना पानी पी लें। 

यही नहीं आप इसकी चटनी भी बनाकर खा सकते है या आप इसे सब्जी में भी डालकर इसे खा सकते है। आप इसे तिल के तेल, नारियल के तेल या सरसों के तेल में भी भुनकर खा सकते है। इससे आपको बहुत लाभ मिलेगा और शरीर सर्दियों में भी बीमारी मुक्त रहेगा। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, वे लहसुन से दूर रहे। जानकार इन लोगों को लहसुन खाने की सलाह नहीं देते है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: know Garlic benefits usage best for immunity booster in winter health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे