नंगे पैर घास पर चलने से होता है तनाव कम-बढ़ती है आंखों की रौशनी, जानें बेयर फूट वॉक के चमत्कारी फायदे

By आजाद खान | Published: March 28, 2023 05:47 PM2023-03-28T17:47:41+5:302023-03-28T18:00:39+5:30

जानकारों की माने तो नंगे पैर धरती पर चलने से शरीर का पृथ्वी से सीधा कनेंक्शन बनता है जिससे हमारे बॉडी में जरूरी बदलाव देखने को मिलते है। यह बदलाव शरीर के लिए अच्छा होता है इसलिए हर किसी को इस तरीके से वॉक करने की सलाह दी जाती है।

know bare feet grass walking benefits reduce stress improve eyesight health tips in hindi | नंगे पैर घास पर चलने से होता है तनाव कम-बढ़ती है आंखों की रौशनी, जानें बेयर फूट वॉक के चमत्कारी फायदे

फोटो सोर्स: WikiMedia Commons (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Bare_feet_on_the_grass,_in_Gantry_State_Park,_Long_Island_City,_NY_June_2013.jpg)

Highlightsनंगे पैर घास पर चलने के कई फायदे है।इससे शरीर को तनाव से छुटकारा मिलता है। यही नहीं इस कारण आपकी नींद की कमी भी दूर होती है।

Health Tips: क्या कभी आप ने नंगे पैर घास पर चला है। अगर हां तो इस तरीके से घास पर चलने से शरीर को बहुत सारे फायदे मिलते है। नंगे पैर घास पर चलने से हमारी त्वचा पृथ्वी के निकट संपर्क में आती है जिससे हमारे शरीर में बदलाव देखने को मिलते है। 

बता दें कि इस तरीके से घास पर चलने से पृथ्वी के नकारात्मक आयन हमारे शरीर के सकारात्मक आयनों को संतुलित करने में मदद कर सकते हैं जिससे हमारा बॉडी काफी फिट दिख सकता है। जानकारों की माने तो खाली पैर घास पर चलने के कई फायदे है। आइए इन्हीं फायदों को एक एक करके जान लेते है। 

घास पर चलने के क्या फायदे है

 तनाव कम करने में करता है मदद, बढ़ाता है आंखों की रौशनी 

जो लोग तनाव और टेंशन से परेशान रहते है, उनके लिए इस समस्या से छुटकारा पाना बहुत ही आसान है। ऐसे लोगों को नंगे पैर घास पर चलना चाहिए। इससे उन्हें काफी आराम भी मिलेगा और उनका तनाव भी कम होगा। आजकल हमारे खराब लाइफस्टाइल के कारण हमारी आंखें भी कमजोर होने लगी है जिससे हमें देखने में भी समस्या हो रही है। आपकी यह परेशानी भी घास पर चलने से ठीक हो सकती है और इससे आपकी आंखों की रौशनी और बढ़ सकती है। 

बताया जाता है कि जब कोई घासों पर नंगे पैर चलता है तब उसके पैर के दूसरे और तीसरी टो पर ज्यादा प्रभाव पड़ता है जो आपके आंखों को सही रखने और उसकी रौशनी बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए हर किसी को घास पर चलने की सलाह दी जाती है।

कम नींद के आने को दूर करता है, दर्द और सूजन को खत्म करता है

यही नहीं कई लोग ऐसे भी है जिन्हें नींद नहीं आने की समस्या है। ऐसे में इन लोगों को घास पर चलने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि जब आपका शरीर धरती के संपर्क में आता है तब आपके शरीर से तनाव कम होता है जिससे आपकी नींद न आने की परेशानी भी दूर हो जाती है। 

दर्द और सूजन से परेशान लोग भी घास पर चल कर अपनी समस्या को कम कर सकते है। घास पर चलने से आपके शरीर का सूजन कम होता है और ऑक्सीजन युक्त रक्त को पूरे शरीर और भी अच्छे तरीके से फैलता है जिससे आपकी बॉडी की परेशानी दूर हो जाती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: know bare feet grass walking benefits reduce stress improve eyesight health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे