लाइव न्यूज़ :

करेले का जूस पीने के फायदे : खाली पेट पियें करेले का जूस, शुगर, पथरी, नसों की गंदगी जैसी 9 बीमारियों से हो सकता है बचाव

By उस्मान | Updated: March 18, 2021 16:00 IST

बड़े काम की चीज है कड़वा करेला

Open in App
ठळक मुद्देऔषधीय गुणों का भंडार है करेलास्वाद में कड़वा करेला कई बीमारियों का दुश्मनइम्यून पावर को बना सकता है मजबूत

स्वाद में कड़वा लगने वाला करेला सेहत के लिए वरदान से कम नही होता है। करेले में कई तरह के औषधीय गुण पाये जाते है जो कई समस्याओं से शरीर की रक्षा करते हैं। करेले के सेवन या फिर इसका जूस पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। इन्फेक्शन से जूझ रहे लोगों के लिए करेला जूस एक दवा की तरह काम करता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक होता है।

करेले के पोषक तत्व

करेला जितना शुगर के स्तर को संतुलित करता है शरीर को उतने ही पोषक तत्व मिलते हैं। करेले में तांबा, विटमिन बी, अनसैचुरेटेड फैटी एसिड जैसे तत्व हैं। इनसे खून साफ व किडनी व लिवर भी स्वस्थ रहते हैं। करेला भी विटामिन सी से भरपूर होता है, जो रोग की रोकथाम, हड्डी में मदद करता है गठन, और घाव भरने का काम करता है। 

पाचन को रखता है दुरुस्तकरेले में फास्फोरस पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो कफ, कब्ज और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है। करेला चेहरे की खूबसूरती को भी बरकरार रखता है। करेले के जूस के रोजाना सेवन से चेहरे पर बढ़ते उम्र का प्रभाव भी कम होता है। 

त्वचा रोग होते हैं दूरकरेले की सब्जी खाने या फिर इसके जूस को रोजाना पीने से चेहरे पर मुहांसे और दाग-धब्बे खत्म हो जाते है और स्किन पर ग्लो भी आता है। करेले के सेवन के कई और भी चमत्कारिक लाभ देखने को मिलते हैं। 

लिवर बनता है मजबूतकरेले के सेवन से लिवर मजबूत होता है और अन्य सभी समस्याएं खत्म हो सकती है। यदि किसी को हड्डियों में दर्द की शिकायत होती है तो उसे करेले की सब्जी के अलावा कच्चा करेला भी खाना चाहिए।

आंखों के लिए फायदेमंद करेले का जूस आंखों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें बीटा-कैरोटिन होता है जो आंखों से संबंधित बीमारियों को दूर रखता है और रोशनी बढ़ाने में भी मददगार साबित होता है। 

हड्डियों के दर्द में मिलता है आरामइससे जोड़ों और हड्डियों के दर्द में काफी लाभ मिलता है इसके साथ ही यदि करेले की पत्तियों के रस को जहां दर्द हो लगाने से काफी राहत भी मिलती है। 

खून होता है साफकरेले के जूस को रोजाना पीने से खून भी साफ होता है। जिससे चेहरे पर निखार आता है। यदि आप केवल करेले का जूस नही पी पाते हैं तो आप उसमें गाजर और अनार भी मिला सकते हैं। इसके इसका स्वाद बदल जाएगा और यह बेहद लाभकारी भी होगा। 

पथरी से मिल सकती है राहतकरेले के जूस को पीने से पथरी की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। ताजे करेले के रस का सेवन करने से पथरी बाहर निकल सकती है। 

गले की सूजन के लिए गले की सूजन की परेशानी में सूखे करेला को सिरके में पीस लें। इसे गर्म करके लेप करें। इससे गले की सूजन ठीक हो जाती है। इसके अलावा करेले का रस पीने से लाभ हो सकता है। 

पेट के कीड़ेकरेला एक सब्जी है नहीं है बल्कि इसमें औषधीय गुण भी हैं। इसका रस पीने से पेट की कीड़े खत्म हो सकते हैं। बच्चों को इसका रस देने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडायबिटीज डाइट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब