लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन के लक्षण: क्या नाक बहना, सर्दी-ज़ुकाम और बुखार है या कोविड? जानें किन हालातों में कोरोना का टेस्ट करवाना है जरूरी

By आजाद खान | Updated: January 8, 2022 20:45 IST

जानकारों का कहना है कि CoronaVirus और Omicron बहुत घातक है। वहीं एनएचएस का यह भी कहना है कि अभी भी आम तौर पर होने वाले कोरोना लक्षणों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देइंग्लैंड की नेशनल हेल्थ सर्विस यानी एनएचएस ने कहा है कि ओमीक्रोन के केवल तीन मुख्य लक्षण है।एनएचएस के मुताबिक, लगातार हो रही खांसी, तेज़ बुखार, गंध और स्वाद का चला जाना या बदल जाने को हम ओमीक्रोन बोल सकते हैं। देश भर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को अलर्ट रहने का आदेश दिया है।

पिछले साल की तरह इस साल भी कोरोना वायरस अपना रुप देखा रहा है और यह लोगों में बहुत तेजी से फैल रहा है। ऐसे में इसके एक नए वैरिएंट ने भी आम लोगों को संक्रमित करना शुरू कर दिया है। भारत में कोरोना और इसके वैरिएंट के संक्रमित लोगों की तादात हर रोज बढ़ती जा रही है। भारत सरकार ने भी इस पर कड़ा कदम उठाते हुए सभी राज्यों को रेड अलर्ट कर दिया है। ऐसे में यह हमारी भी जिम्मेदारी है कि हम अपनी सुरक्षा खुद करें। लेकिन आम लोगों को यह पता लगाना काफी मुश्किल हो रहा है कि उन्हें कोरोना हुआ है या नहीं क्योंकि इसके लक्षण आम दिनों में होने वाले सर्दी-खांसी और बुखार के जैसे ही है। तो आइए हम जानने की कोशिश करते है कि यह कैसे पता लगाए कि हमें कोरोना हुआ है या यह एक मामूली सर्दी खांसी ही है।

ओमीक्रोन के आम लक्षण 

इंग्लैंड की नेशनल हेल्थ सर्विस यानी एनएचएस की अगर माने तो आम तौर पर ओमीक्रोन के तीन लक्षण हैं जिससे यह पता लगाया जा सकता है कि आप ओमीक्रोन से संक्रमित है। अगर आपको लगातार खांसी, तेज बुखार और किसी चीज़ का गंध न मिले तो यह मान ले की आप ओमीक्रोन से संक्रमित है।

ज़ोइ कोविड स्टडी ऐप के मुताबिक, अपने प्लेफॉर्म पर ऐप ने आम लोगों को अपने लक्षण शेयर करने को कहा था। लोगों द्वारा शेयर किए हुए लक्षणों में बहती नाक, सिरदर्द, थकान (हल्की या बहुत ज़्यादा), छींक आना और गले में खराश जैसे लक्षण पाए गए हैं। 

बुखार होने से क्या हो सकता है कोरोना

आम तौर पर 37.8C या उससे ज़्यादा तापमान होने पर लोगों को बुखार होते हैं और अगर ऐसा लगता है कि लंबे समय से आपको बुखार है तो ऐसे में आपको कोरोना का टेस्ट करवा लेना चाहिए। ऐसा जरूरी नहीं है कि आपको बुखार है तो आपको कोरोना हो गया होगा, लेकिन फिर भी जांच करा लेने से आपको इसकी संतुष्टी हो जाएगी। और अगर आपको हल्की बुखार है तो ऐसे में डॉक्टर को जरूर देखा लें।

बहती नाक या सर दर्द में क्या टेस्ट करवाना जरूरी 

एनएचएस की अगर हम मानेगे तो केवल बहती नाक या सर दर्द होने पर टेस्ट करवाना जरूरी नहीं हैं। लेकिन फिर भी अगर आपको ऐसा लगता है कि इस हालात में भी आपको टेस्ट करवा लेना चाहिए तो आप इसे करवा लें। सर्दी के कारण ठंडे मौसम में आम तौर पर लोगों के नाक बहते हैं और सर भी दर्द करता है, ऐसे इसे कोरोना का लक्षण नहीं माना जा सकता है। फिर भी जानकारों ने कोरोना के लक्षणों में नाक बहने और सर दर्द को भी एक लक्षण बताया है। ऐसे में अगर आपको ऐसी तकलिफों का सामना करना पड़ रहा है तो आप टेस्ट करवा लें।

स्वाद न मिले तो क्या मुझे कोरोना हो गया है

अगर आपको किसी भी चीज का स्वाद नहीं मिलता है तो हो सकता है कि आपको कोरोना हो गया है क्योंकि डॉक्टरों ने कोरोना के लक्षणों में इसे सबसे पहले रखा है। डॉक्टरों के मुताबिक, कोरोना के संक्रमित मरीजों में यह लक्षण ज्यादा पाए गए थे वहीं ओमीक्रोन के इस नए वैरिएंट में यह लक्षण कम देखने को मिले हैं। 

टॅग्स :CoronaOmicronकोरोना वायरसभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम