लाइव न्यूज़ :

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं जानें एक्सपर्टस की राय, बॉथ न करने का करें मन तो करें यह काम

By आजाद खान | Updated: August 16, 2023 14:24 IST

बुखार के दौरान जानकार नहाने को सही मानते है और कहते है कि कुछ बातों का ध्यान रखकर इस हालत में नहाया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देबहुत से लोग ऐसे हैं जो बुखार में भी नहाते है। वहीं कुछ लोग बुखार में नहाने से परहेज करते है। ऐसे में बुखार में नहाने को लेकर जानकार क्या कहते है, आइए जान लेते है।

Fever And Bath: अकसर आपने लोगों को बुखार में नहाते हुए देखा होगा, इसके पीछे वे अलग-अलग तर्क देते है। वहीं कुछ लोगों का यह भी मानना है कि बुखार में नहाने से परेशानी बढ़ सकती है और इससे आपके बुखार के ठीक होने की संभावना और भी बढ़ सकती है। लेकिन बुखार के दौरान नहाना कितना सही है और जानकार इस पर क्या कहते है, आइए जान लेते है। यही नहीं हम यह भी जानने की कोशिश करें कि अगर बुखार में कभी न नहाने का करें मन तो इस हालत में क्या करें, आइए यह भी जान लेते है। 

बुखार में नहाने पर जानकारों की राय

एक्सपर्ट्स की अगर माने तो बुखार के दौरान नहाने में कोई हर्ज नहीं है। उनके अनुसार, आप बुखार में नहा सकते है लेकिन उससे पहले आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना होगा। वे कहते है कि जब कभी भी आपको बुखार हो जाए तो इस हालत में आप नहा सकते हैं लेकिन आप गर्म या ठंडे पानी से नहीं बल्कि गुनगुना पानी से नहाया कीजिए। 

जानकारों के अनुसार, बुखार में गुनगुने पानी से नहाने से आपके फीवर का असर कम भी हो सकता है। यही नहीं इससे आपके मस्ल्स रिलैक्स भी हो जाते है और शरीर दर्द से छुटकारा भी मिल जाता है। हालांकि अगर आपको बुखार ज्यादा हो तो इस हालत में आप नहाने से परहेज करना चाहिए। 

बुखार या फिर वायरल फीवर में इस चीज से बचें

एक्सपर्ट्स के अनुसार, बुखार के दौरान ठंडे पानी से नहीं नहाना चाहिए क्योंकि इससे आपकी रक्त वाहिकाएं के सिकुड़ने का खतरा रहता है। यही नहीं आप ज्यादा देर तक नहीं नहाया कीजिए और ज्यादा गर्म पानी से नहाने से बचें। 

बुखार से पीड़ित लोगों को ज्यादा रगड़-रगड़ कर नहाने से भी बचने की सलाह दी जाती है। जानकार यह भी कहते है कि अगर किसी को बुखार में न नहाने का मन करें तो इस हालत में तौलिया भिगोकर शरीर को पोछ लें। इससे आपका शरीर हल्का हो जाएगा और आप अच्छा फील करेंगें।  

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब