गर्मियों में रात में छत पर सोना है कितना सही? जानें इसके फायदे और किन बातों का रखना है ध्यान

By आजाद खान | Published: May 21, 2023 04:49 PM2023-05-21T16:49:43+5:302023-05-21T16:58:46+5:30

जानकारों की माने तो वे लोग हर किसी को छत पर सोने से पहले कुछ बातों को ध्यान रखने को कहते है। उनके अनुसार, ऐसा नहीं करने से सोने वाले लोगों को काफी परेशानी भी हो सकती है।

is it good or bad to sleep on top floor at night in summer health tips in hindi | गर्मियों में रात में छत पर सोना है कितना सही? जानें इसके फायदे और किन बातों का रखना है ध्यान

फोटो सोर्स: WikiMedia Commons (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Jodhpur,_India,_Houses.jpg)

Highlightsगर्मियां आते ही और लाइट कटने की समस्या शुरु होती ही लोग छतों पर सोना शुरु कर देते है। लोगों के पास इंवर्टर होने के बावजूद वे छत पर सोना काफी पसंद करते है।ऐसे में उन्हें सोने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी है।

Health Tips in Hindi:  अकसर गर्मियां आते ही ऐसा देखा गया है कि लाइट कटने की समस्या शुरू हो जाती है। इस हालत में लोग रात को काफी परेशान हो जाते है और अपने छत पर सोने के लिए वो मजबूर हो जाते है। हालांकि लोगों ने अपने घरों में इंवर्टर तो लगवा लिया है लेकिन फिर भी वे गर्मी के सीजन में छत पर सोना ज्यादा पसंद करते है। ऐसे में क्या गर्मी में छत पर सोना सही है और अगर कोई सोता भी है तो इसे किन-किन बातों का ध्यान रखना होगा, आइए एक-एक करके जान लेते है। 

गर्मियों में रात में छत पर सोना कितना सही है

बता दें कि गर्मीयों में रात में सोने से कोई खास समस्या नहीं होती है और लोगों को सोने की सलाह भी दी जाती है। लेकिन हर किसी को सोने से पहले कुछ बातों का ध्यान में रखने की सलाह दी जाती है। जानकारों की माने तो रात में छत पर सोने से लोग प्रकृति के नजदीक होते है और वे खुले में सांस लेते हैं जिससे उन्हें काफी फायदा मिलता है। 

यही नहीं जैसे-जैसे रात होती है और भोर होता है तो मौसम और भी ठंडा होता है और सुबह की फ्रेश हवाएं आपको मिलती है। इस तरीके से रात में छत पर सोने से आपके सेहत ठीक रहता है और आप ताजी हवाओं को ही ले पाते है जिससे आपका हेल्थ अच्छा रहता है। 

इन बातों का रखें ध्यान

हर किसी को गर्मियों में रात में छत पर सोने से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए। सबसे पहली बात यह है कि अगर कोई गर्मी के सीजन में छत पर सोना चाहता है तो वह सबसे पहले छत पर थोड़ा पानी छिड़क लें। ऐसा इसलिए क्योंकि दिन भर तपती धूप के कारण छत जलता होगा और जब आप उस पर पानी डाल लेंगे तो वह ठंडा हो जाएगा जिसके बाद वह बैठने और सोने लायक भी बन जाएगा। 

यही नहीं रात में सोने से पहले आप मच्छरदानी का भी इस्तेमाल करें ताकि रात में आपको सोते समय मच्छर न काटें और आप सही से स्लीप कर पाएं। यही नहीं मच्छरदानी के ऊपर एक कपड़ा भी डालना न भूले ताकि आधी रात के बाद गिरने वाले ओस की बूंदे आपके शरीर पर न पड़े। इन बूंदों के आपके शरीर पर गिरने से आपको काफी समस्या भी हो सकती है और आप बीमार भी हो सकते है। यही नहीं इससे आपको इस्नोफीलिया और सर्द-गर्म की भी परेशानी हो सकती है। ऐसे में रात में सोते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

 

Web Title: is it good or bad to sleep on top floor at night in summer health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे