International Yoga Day 2022: तनाव से रहना है मुक्त और करना है इम्यून सस्टिम को मजबूत तो आज से ही इन 5 आसन की डाल लें आदत, रहेंगे फिट दिखेंगे जवां

By आजाद खान | Published: June 16, 2022 06:14 PM2022-06-16T18:14:49+5:302022-06-16T18:21:59+5:30

International Yoga Day 2022: जानकारों की माने तो फिट रहने के लिए योग बहुत ही जरूरी चीज है। इससे आपका शरीर फिट और फाइन रहता है।

International Yoga Day 2022 5 asanas to boost immunity relieve stress health tips in hindi | International Yoga Day 2022: तनाव से रहना है मुक्त और करना है इम्यून सस्टिम को मजबूत तो आज से ही इन 5 आसन की डाल लें आदत, रहेंगे फिट दिखेंगे जवां

International Yoga Day 2022: तनाव से रहना है मुक्त और करना है इम्यून सस्टिम को मजबूत तो आज से ही इन 5 आसन की डाल लें आदत, रहेंगे फिट दिखेंगे जवां

Highlightsअच्छी सेहत के लिए योग बहुत ही जुरूरी होता है। इससे शरीर की कई परेशानी दूर हो जाती है।आज के दौर में हर कोई को प्रति दिन योग करना चाहिए।

International Yoga Day 2022: शरीर को फिट रखने के लिए योगा बहुत ही जरूरी है। इससे आपको शारीरिक और मानसिक दोनों थकान से राहत मिलेगी। योगा से आपका इम्यून सिस्टम भी अच्छा होता है जिससे आप लंबे समय तक बिना बीमार भी नहीं पड़ सकते है। लेकिन ऐसे में कई लोग और भी है जो मौसम का बहाना लगाकर योगा से दूर भागते है। ऐसे लोगों के लिए यह कहना सही रहेगा कि आप इन योगा को बिना बाहर जाए हुए भी कर सकते है। इसके लिए बस आपको अपना योगा मैट निकालना होगा और योगा करना शुरू कर देना होगा। 

ऐसे में आइए जानते है कुछ अलग तरह के योगा के बारे में जिसे घर में ही कर आप अपना इम्यून सस्टिम को सही और मजबूत कर सकते है और इसके साथ आप अपना तनाव भी दूर सकते है। ये पांच योगा इस प्रकार है। 

1. शलभासन (Shalabhasana/Locust Pose)

यह योगा आसन शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह योगा ब्लड सर्कुलेश्न को बढ़ाता है और आंतों में रक्त परिसंचरण को सही करता है। इसके साथ यह पाचन और प्रतिरक्षा भी बढ़ाने में हमारे शरीर को मदद करता है। इस योगा को इस तरीके से किया कीजिएगा। 

इसके लिए सबसे पहले आप मैट पर लेट जाए और थाई के नीचे अपनी दोनों हाथों की हथेलियों को दबाएं। इसके बाद बिना घुटना को खोले हुए दोनों पैरों को धीरे-धीरे उठाने की कोशिश करें। ऐसा करने के बाद आप कुछ देर तक यानी 10 सिकेंड तक ऐसी ही पोजिशन में रहे। इसके बाद आप पैरों को धीरे से नीचे कर इसे मैट पर रख लें। इस तरीके से आपका शलभासन आसन पूरा हुआ। अब अगर इसे दोबारा करना चाहे तो इसे आप ऐसे ही जैसे ऊपर बताया गया है, उसे रिपीट करें। 

2. ताड़ासन (Tadasana/Mountain Pose)

ताड़ासन करने का यह फायदा होता है कि ऐसा करने से आपकी लंबाई बढ़ सकती है। यही नहीं इससे शरीर में महसूस होने वाला भारीपन भी दूर होता है और इससे आपकी रीढ़ भी सीधा रहता है। इसे करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

इसके लिए सबसे पहले आप दोनों हाथों को ऊपर ले जाकर जोड़ लें और फिर होथों को माथे पर लाकर रख दें। फिर पैरों की एड़ियां एक दूसरी से मिलाए हुए अपने पैरों के पंजों पर खड़े हो जाएं और फिर हाथों को उठाकर ऊपर ले जाएं। इसके बाद आप सावधान की मुद्रा में आ जाएं और इस मुद्रा में रहने के बाद इसे बारी-बारी से ऐसे ही दोहराएं। इस तरीके से आपका ताड़ासन योगा पूरा हो गया है। सही और जल्दी रिजल्ट पाने के लिए इसे बार बार और ज्यादा संख्या में करें। 

3. अंजनेयासन (Anjaneyasana/Low Lunge Pose)

आपको बता दें कि अंजनेयासन या क्रिसेंट मून क्वाड्रिसेप्स, हैमस्ट्रिंग, कूल्हे के जोड़ों और ग्लूट्स में किसी भी तरह के खिंचाव से राहत दिलाता है। यही नहीं यह मांसपेशियों को मजबूत कर टोन भी कर सकता है। इसे इस तरीके से किया कीजिएगा। 

इसके लिए आप सबसे पहले दोनों पैरों को एक दूसरे से दूर फैला लें और अब दाहिने पैर के पंजे को बाहर की तरफ घुटने से मोड़ते हुए बैठ जाएं। इसके बाद सांस को भरते समय आपने दोनों हाथों को एक साथ करते हुए सर के ऊपर ले जाएं और फिर सांस को छोड़ते हुए अपने उपरी शरीर को पीठ के पीछे मोड़ने की कोशिश करें। फिर कुछ देर तक ऐसे ही हालत में रहे और बाद में धीरे-धीरे सामान्य हो जाएं। इस तरीके से आपने अंजनेयासन को पूरा कर लिया है।

4. धनुरासन (Dhanurasana/Bow Pose)

धनुरासन करने से आपका पाचन ठीक रहता है और इससे आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहता है। इस योगा को करने के लिए नीचे बताए गए तरीके को फॉलो करें। 

धनुरासन करने के लिए सबसे पहले आप पेट के बल लेट जाए और फिर अपने पैरों को हिप-चौड़ाई से अलग कर दें और बाहों को अपनी तरफ रखें। इसके बाद अपने घुटने को ऊपर की ओर मोड़े और फिर अपनी ऐड़ी को अपने बट की और ले जाएं। 

फिर आप अपने दोनों पैरों की एड़ियों को अपने हाथों से पकड़े और सांस लेते हुए अपनी छाती और पैरों को जमीन से ऊपर उठाएं। इसके बाद अपना चेहरा सामने रखते हुए पैरों को जितना हो सके, उसे खींचे। ऐसा करने से आपका शरीर धनुष की तरह बन जाएगा। इस हालत में जाने के बाद कुछ देर तक अपनी सांस को रोक लें और फिर आप सामान्य हो जाए। इस तरीके से आपका धनुरासन पूरा होता है।

5. उत्कटासन (Utkatasana/Chair Pose)

उत्कटासन (Chair pose) आपके शरीर के दर्द को दूर कर आपका इम्यून सस्टिम को मजबूत करता है। यह आसन टखना, जांघ, पिंडलियों और रीढ़ को मजबूती देता है। यही नहीं यह हृदय गति को बढ़ाने के साथ रक्त संचार और मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने में भी हमारी मदद करता है। यही नहीं यह आपके शरीर को फिट और स्लिम भी रखता है। इस योगा को करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

उत्कटासन के लिए आप पहले अपने पैरों को अलग करते हुए सही से खड़ा हो जाएं और गहरी सांस लेते हुए अपने हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं। इसके बाद आप धीरे-धीरे बैठने की हालत में जाएं जैसे मानो आप किसी काल्पनिक कुर्सी पर बैठ रहे हो। इस हालत में कुछ समय तक रुके और फिर आप सामान्य हो जाए। ऐसा कर आपने उत्कटासन (Chair pose) आसन को कर लिया है।
 

Web Title: International Yoga Day 2022 5 asanas to boost immunity relieve stress health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे