लाइव न्यूज़ :

लैब निर्मित 'अच्छे' मच्छर डेंगू का करेंगे सफाया, शोधकर्ताओं को डेंगू मामले कम करने में 77 फीसदी तक सफलता मिली

By विशाल कुमार | Updated: November 1, 2021 12:43 IST

डेंगू वाले मच्छर वोल्बेचिया मच्छरों से मिलेंगे तो वे वोल्बाचिया युक्त मच्छर पैदा करेंगे. इसके बाद अगर वे लोगों को काटते भी हैं तो इससे फर्क नहीं पड़ेगा.

Open in App
ठळक मुद्देमच्छरों सहित करीब 60 फीसदी कीटों में वोल्बाचिया बैक्टीरिया सामान्य तौर पर पाया जाता है.वोल्बाचिया डेंगू फैलाने वाले एडीज एजिप्टी मच्छर में नहीं पाया जाता है.दुनियाभर में हर साल 10 करोड़ से 20 करोड़ लोग डेंगू से संक्रमित होते हैं.

योग्याकार्ता:इंडोनेशिया के शोधकर्ताओं ने मच्छरों की एक 'अच्छी' प्रजाति पैदा करने का दावा किया है जो डेंगू जैसी बीमारियों को जड़ से खत्म करने में सहायक हो सकते हैं.

शोध करने वाले गैर-लाभकारी वर्ल्ड मॉस्किटो प्रोग्राम (डब्ल्यूएमपी) के अनुसार, कुछ मच्छरों सहित करीब 60 फीसदी कीटों में वोल्बाचिया बैक्टीरिया सामान्य तौर पर पाया जाता है लेकिन यह डेंगू फैलाने वाले एडीज एजिप्टी मच्छर में नहीं पाया जाता है.

डेंगू वाले मच्छर वोल्बेचिया मच्छरों से मिलेंगे तो वे वोल्बाचिया युक्त मच्छर पैदा करेंगे. इसके बाद अगर वे लोगों को काटते भी हैं तो इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ेगा.

दरअसल, सात 2017 से ही डब्ल्यूएमपी ऑस्ट्रेलिया के मोनाश यूनिवर्सिटी और इंडोनेशिया के गडजाह माडा यूनिवर्सिटी में संयुक्त अध्ययन कर रहा है और इंडोनेशिया के सबसे अधिक डेंगू प्रभावित शहर योग्याकार्ता में लैब निर्मित वोल्बाचिया मच्छरों को छोड़ रहा है.

इस साल जून में न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित नतीजों में पाया गया कि वोल्बाचिया मच्छरों को छोड़े जाने से डेंगू के मामलों में 77 फीसदी और डेंगू प्रभावितों के अस्पतालों में भर्ती होने में 86 फीसदी की कमी हो गई.

शोधकर्ताओं का मानना है कि एडीज एजिप्टी मच्छर वाले इलाकों में यह तकनीक पूरी तरह से सफल साबित होगी.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार, दुनियाभर में हर साल 10 करोड़ से 20 करोड़ लोग डेंगू से संक्रमित होते हैं और यह हाल के दशकों में तेजी से बढ़ा है.

भारत में हर साल जुलाई से नवंबर के बीच डेंगू के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी दर्ज की जाती है. डेंगू मादा एडीज मच्छरों के काटने से फैलता है जो कि तापमान के 16 डिग्री से नीचे जाने के बाद प्रजजन नहीं करते हैं.

देश में इस समय उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब जैसे राज्यों में डेंगू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. दिल्ली में कोविड बिस्तरों को भी डेंगू पीड़ितों को दिया जाने लगा है.

टॅग्स :डेंगू डाइटइंडोनेशियाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम