लाइव न्यूज़ :

भारतीयों का दिमाग है छोटा, अध्ययन में खुलासा

By उस्मान | Updated: October 29, 2019 14:10 IST

अध्ययन में बताया है कि भारतीय लोगों का दिमाग लंबाई, चौड़ाई और भार में पश्चिमी और अन्य पूर्वी देशों के लोगों की तुलना में छोटा होता है। 

Open in App
ठळक मुद्देपहली बार भारतीयों के दिमाग का एटलस जारी किया गया हैअल्जाइमर एवं अन्य रोगों को ध्यान में रखकर किया गया अध्ययन, इलाज में मिलेगी मदद

भारत में बेशक कई लोग खुद को ब्रिलियंट समझते हों लेकिन हाल ही में भारतीयों के दिमाग को लेकर हुए एक नए अध्ययन ने सभी को चौंका दिया है। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी हैदराबाद ने अपने एक अध्ययन में बताया है कि भारतीय लोगों का दिमाग लंबाई, चौड़ाई और भार में पश्चिमी और अन्य पूर्वी देशों के लोगों की तुलना में छोटा होता है। 

पहली बार जारी हुआ भारतीयों के दिमाग का एटलस

'द हिन्दू' की खबर के अनुसार, संस्थान ने पहली बार भारतीयों के दिमाग का एटलस जारी किया गया है। न्यूरॉलोजी इंडिया मेडिकल जरनल में प्रकाशित इस अध्ययन को दिमागी बीमारियों मसलन अल्जाइमर एवं अन्य रोगों को ध्यान में रखकर किया गया है, ताकि उनके इलाज में मदद मिल सके। 

दिमागी विकारों पर नजर रखने में मिलेगी मदद

अध्ययन पर काम कर रहीं सेंट्रर फॉर विजुअल इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी की जयंती शिवास्वामी ने बताया कि दिमाग से जुड़ी बीमारियों को मॉनिटर करने के लिए मॉन्ट्रियल न्यूरॉलजिकल इंस्टीट्यूट टेंपलेट का उपयोग मानक के रूप में उपयोग किया जाता है।

शोधकर्ताओं ने बताया कि इस टेम्पलेट को कोकेशन ब्रेन्स को ध्यान में रखकर विकसित  किया गया है, लेकिन यह टेंपलेट भारतीयों के दिमाग से जुड़ी बीमारियों को जांचने के लिए आदर्श नहीं है। जयंती का कहना है कि चूंकि भारतीयों का दिमाग टेंपलेट से छोटा होता है और यह बात कई स्कैन में सही साबित हुई है।

शोधकर्ताओं ने एमआरआई इमेज के एमएनआई इमेज से तुलनात्मक अध्ययन कर यह रिसर्च किया है। चूंकि मानक टेंपलेट से भारतीयों का दिमाग छोटा है, इस वजह से कई बीमारियों की सही जानकारी नहीं मिल पाती है और कई बार यह गलत निदान का कारण भी बनता है।

100 लोगों पर हुआ अध्ययन 

जयंती ने बताया कि टेंपलेट निर्माण के लिए चीन और कोरिया के लोगों के ब्रेन का स्ट्रक्चर बनाया गया, लेकिन भारतीयों के दिमाग का एटलस बनाने का यह पहला प्रयास है।

दिमाग के इस इस एटलस को तैयार करने के लिए 50 महिलाओं और 50 पुरुषों का एमआरआई किया गया। इस दौरान किसी भी तरह की अनियमितता या गड़बड़ी से बचने के लिए तीन अलग-अलग अस्पतालों में तीन अलग-अलग स्कैन किए गए।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब