लाइव न्यूज़ :

बच्चे के पैदा होते ही कराएं श्रवण क्षमता की जांच, हर 10 हजार में से एक बच्चे को है ये समस्या

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 26, 2018 10:51 IST

Open in App

10 हजार में से एक बच्चे को श्रवण (सुनने) की समस्या होती है. उन्नत तकनीक की वजह से जन्म से बहरेपन की शिकायत को भी दूर किया जा सकता है. इसके लिए मर्ज का पता समय पर लगना चाहिए. बच्चे के जन्म के साथ ही अगर ओटोएक्यूस्टिक इमिशन (ओएई) टेस्ट कराया जाए तो उसके बहरेपन की समस्या पता चल जाएगी. साल भर में उसके लिए उपाय कर बच्चे में कॉक्लियर इम्प्लांट कर बहरेपन की समस्या हल हो जाएगी. उसका जीवन भी प्रभावित नहीं होगा.

यह सुझाव शहर के प्रसिद्ध ईएनटी विशेषज्ञों ने दिया. महाराष्ट्र सरकार, टाटा ट्रस्ट की मदद से ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के सहयोग से पिछले तीन वर्षों में सफलतापूर्वक 108 जरूरतमंद व गरीब बच्चों का कॉक्लियर इम्प्लांट किया गया. ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल के गीता प्रोजेक्ट अंतर्गत की गई इन सर्जरी की सराहना पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने की.

सोमवार को पालकमंत्री ने सफल ऑपरेशन करा चुके बच्चों से मुलाकात की. पालकमंत्री बावनकुले ने कहा कि ऑपरेशन के बाद स्पीच थेरेपी और बुजुर्गों के लिए कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी के लिए आर्थिक मदद पर विचार किया जा रहा है. मुंबई में पहले कॉक्लियर इम्प्लांट की सर्जरी होती थी.

नागपुर में यह सुविधा शुरू होने से काफी मदद मिली है. गरीब बच्चों को फायदा हुआ है. कार्यक्रम के दौरान विभागीय आयुक्त संजीव कुमार, टाटा ट्रस्ट के इंडिविजूअल ग्रांट्स प्रोग्राम के प्रमुख कुमार चैतन्य, स्वास्थ्य उपसंचालक डॉ. संजय जायस्वाल, ऑरेंज सिटी अस्पताल के चेयरमैन उदयभास्कर नायर प्रमुख अतिथि के तौर पर उपस्थित थे.

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब