उम्र जैसे जैसे बढ़ती है हड्डियां कमजोर होने लगती है। उम्र के तीसवें पड़ाव से ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों के कमजोर होने की बीमारी) के लक्षण साफ नजर आने लगते हैं। दुर्भाग्य यह है कि अब कम उम्र के लोग भी कमजोर हड्डियों की समस्या से पीड़ित हैं और इसका सबसे बड़ा कारण अन्हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल है।
हड्डियों को मजबूत कैसे बनाएं
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। यह दोनों तत्व आपको खाने और धूप और कुछ सप्लीमेंट से मिल सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनमें यह तत्व पाए जाते हैं।
खट्टे फलखट्टे फलों जैसे कैल्शियम से भरपूर पदार्थो का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है लेकिन विटामिन सी की मदद से भी हड्डियों को मजबूत करने में मदद मिलती है। क्योंकि विटामिन सी में हड्डियों के क्षरण को रोकने वाले पदार्थ भी होते हैं।
ड्राई फ्रूट्सडाइट में बादाम, अखरोट, काजू जैसे ड्राई फ्रूट्स शामिल करने आपकी हड्डियों के लिए बेहतर साबित हो सकता है। इनका सेवन बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि यह कैल्शियम और पोटैशियम का एक बेहतरीन स्त्रोत है।
गुड़चीनी के जगह पर गुड़ का सेवन करना सेहत के लिए सही है क्योंकि आजकल बहुत सी बीमारियों की वजह चीनी ही है। इसलिए अपने आहार में प्राकृतिक मिठास लाने के लिए गुड़ का इस्तेमाल करें।
अंडे अगर कोई व्यक्ति मांसाहारी है, तो वह व्यक्ति अंडे का अंदर का पीला भाग खा सकता है। अंडे के पीले भाग के अंदर काफी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं।
ग्रीन बीन्सअन्य सब्जियों की तरह, हरी बीन्स विटामिन ए, सी, और के, और फोलिक एसिड, फाइबर, पोटेशियम और फोलेट का एक बेहतर स्रोत है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इससे आपको हार्ट डिजीज, कैंसर और डायबिटीज को रोकने में मदद मिलती है।
काले चनेभुने हुए काले चने कैल्शियम का एक बहुत बड़ा स्त्रोत होती है। इसका सेवन करने से कैल्शियम की पूर्ति काफी तेजी से होती हैं और हड्डियां स्ट्रांग हो जाती है। यह आयरन के भी बेहतर स्रोत है।
मशरूममशरूम में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं। जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसमें विटामिन डी के अलावा, मशरूम में एक उच्च पोषक तत्व और कम वसा वाली सामग्री होती है। मशरूम को आप कई तरह की डिश बनाकर खा सकते हैं।
डेयरी उत्पाददूध, दही, छाछ, पनीर और अंडे जैसे डेयरी उत्पाद विटामिन डी का एक बड़ा स्रोत हैं और ये खाद्य पदार्थ आमतौर पर हमारे दैनिक आहार का एक बड़ा हिस्सा हैं। रोजाना एक ग्लास दूध आपके हड्डियों को मजबूत रखता है। दही में पाए जाने वाले गुड बैक्टिरिया आपके शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।
सतंरे का जूसविटमिन और विटमिन सी का एक अच्छा स्रोत है। संतरे का जूस सबसे अच्छे फलों के रसों में से एक है। इसमें काफी तरह के गुण पाए जाते हैं। नाश्ते में एक गिलास ताजा संतरे का रस शामिल करना आपकी सुबह को किक-स्टार्ट करने का सबसे अच्छा तरीका है। हमेशा ताजा संतरे का जूस की लें बाजार से लाने वाले जूस को पीने बचें क्योंकि बाजार में पैक किया हुआ जूस कैमिकल युक्त होता है जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।
मछलीसैलमन और टूना मछली में कैल्शियम, ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटमिन डी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो हमारे शरीर में पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करते हैं। शरीर में कई जरूरी तत्वों की कमी को पूरा करता है जो शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता है। अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।