लाइव न्यूज़ :

नहाते समय इन अंगों पर भूलकर भी न लगायें साबुन, वरना बाद में होगा पछतावा, लड़कियां रखें ज्यादा ध्यान

By उस्मान | Updated: May 14, 2019 17:13 IST

प्राइवेट पार्ट्स पर नियमित रूप से साबुन लगाने से सीधे रूप से mucosal lining पर असर पड़ता है। इससे आपको कई समस्याएं हो सकती हैं जिनमें एनल फिशर, लाइकेन स्क्लेरोसस, क्रोनिक इन्फ्लेमेशन और इन्फेक्शन शामिल हैं।

Open in App

नहाते समय अधिकतर लोग प्राइवेट पार्ट्स साफ करने के लिए साबुन का इस्तेमाल करते हैं। क्या आप जानते हैं कि इससे धीरे-धीरे आप कई समस्याओं का शिकार हो सकते हैं। एक्सपर्ट भी इस बात को मानते हैं कि प्राइवेट पार्ट्स की सफाई के लिए साबुन का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।

प्राइवेट पार्ट्स पर नियमित रूप से साबुन लगाने से सीधे रूप से mucosal lining पर असर पड़ता है। इससे आपको कई समस्याएं हो सकती हैं जिनमें एनल फिशर, लाइकेन स्क्लेरोसस, क्रोनिक इन्फ्लेमेशन और इन्फेक्शन शामिल हैं।  त्वचा वसामय ग्रंथियों (sebaceous glands) से जुड़ी है, जो सीबम नामक एक तैलीय पदार्थ का स्राव करती है, जो सूक्ष्मजीवों द्वारा आपकी त्वचा को वाटरप्रूफ और इन्फेक्शन से बचाने का काम करती है। आमतौर पर, सीबम का काम त्वचा को सूखने से बचाना है। क्योंकि इसके सूखने से आपको कई स्किन डिजीज हो सकती हैं।

आपकी आंत और त्वचा की तरह, योनि में भी ऐसे बैक्टीरिया होते हैं, जो इसे बचाने में मदद करते हैं। वास्तव में योनि में शरीर के किसी अन्य भाग की तुलना में अधिक बैक्टीरिया होते हैं, लेकिन गुड और बैड बैक्टीरिया में संतुलन होना चाहिए। लैक्टोबैसिली पीएच संतुलन को 4.5 से कम रखने में मदद करता है। यदि पीएच बढ़ जाता है और कम अम्लीय हो जाता है, तो योनि में संक्रमण हो सकता है, जिसमें बैक्टीरियल वेजिनोसिस या थ्रश भी शामिल है।

योनि को साफ करने के लिए आपको साबुन की जरूरत नहीं है क्योंकि डिस्चार्ज द्वारा इसकी सफाई होती रहती है। बेशक योनि की सफाई के लिए बाजार में कई तरह के उत्पाद मौजूद हैं लेकिन आपको उनके इस्तेमाल से बचना चाहिए। योनि की सफाई का सबसे बेहतर तरीका सिर पानी का इस्तेमाल सबसे बेहतर है। 

नहाते समय कई लोग दो-तीन बार त्वचा पर साबुन लगाते हैं। और बालों में भी दो-तीन बार साबुन लगाते हैं। ऐसा करने से त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है। और बालों की जड़े कमजोर होकर बाल झड़ सकते हैं। इसलिए त्वचा पर एक बार ही साबुन लगाएं। और बालों में साबुन बिल्कुल नहीं लगाएं। बालों के लिए हमेशा शैंपू इस्तेमाल करें।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब