सुबह खाली पेट या बिना ब्रश किए पानी पीना कितना सही है, एक्सपर्ट्स से जानें इसके फायदे और हेल्थ से जुड़े जरूरी टिप्स

By आजाद खान | Published: August 27, 2023 11:51 AM2023-08-27T11:51:16+5:302023-08-27T12:15:57+5:30

जानकारों की अगर माने तो हर किसी को प्रत्येक दिन आठ से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। उनके अनुसार, अगर कोई बिना ब्रश किए पानी पीता है तो इसके भी बहुत ही फायदे है।

How right is it to drink water on an empty stomach or without brushing morning know its benefits | सुबह खाली पेट या बिना ब्रश किए पानी पीना कितना सही है, एक्सपर्ट्स से जानें इसके फायदे और हेल्थ से जुड़े जरूरी टिप्स

फोटो सोर्स: Wiki Media Commons -(https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Pouring_Water_Into_Glass_%2855963794%29.jpeg)

Highlightsबहुत से लोग ऐसे हैं जो सुबह खाली पेट पानी पीया करते है।जानकार सुबह बिना ब्रश किए हुए पानी पीने को सही मानते है।वे इसके कई फायदे गिनाते है जिसे हर किसी को अपनाना चाहिए।

Health Tips in Hindi: पानी हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होती है यह बात सबको पता है। इससे हमारा शरीर फिट रहता है साथ में हम और तरह की बीमारियों से बच सकते है। लेकिन क्या आप जानते है कि कुछ लोग ऐसे भी है जो सुबह उठते ही बासी मुंह पानी पीया करते है। 

ऐसे में ये लोग जो सुबह में बिना मुंह धोए हुए पानी को पी लिया करते है, क्या इससे शरीर को कुछ फायदा भी मिलता है कि नहीं, आइए आज के इस लेख में हम इसे जान लेते है। यही नहीं हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि इस तरह सुबह पानी पीने से क्या फायदे होते है। आइए एक-एक करके इसे जान लेते है। 

बासी मुंह पानी पीना कितना सही है

जानकारों की अगर माने तो जो कोई सुबह बासी मुंह पानी पी लेता है तो ऐसे में इसके कुछ नुकसान नहीं है बल्कि इसके फायदे ही है। जानकार इसे सही आदत मानते है और वे ऐसा करने में कोई नुकसान नहीं देखते है। ऐसे में जब जानकार इसे सही मानते है तो आइए इसके फायदे भी जान लेते है। 

बिना ब्रश किए पानी पीने के फायदे

जानकार बिना ब्रश किए पानी पीने के कई फायदे बताते है। उनके अनुसार, इससे आपका पाचन शक्ति अच्छा रहता है। यही नहीं इससे शरीर में जमी कई बीमारियां जैसे- आलस आना, पिंपल्स होना, पेट की बीमारी, अनपच की दिक्कत से भी छुटकारा मिल सकता है। सुबह-सुबह खाले पेट पानी पीने से आप हाइड्रेट भी रहते है। ऐसा इसलिए क्योंकि पूरी रात नींद के कारण आप पानी नहीं पी पाते है, ऐसे में सुबह उठते ही इसका डायरेक्ट फायदा मिलता है। 

यही नहीं इससे आपके मुंह में जर्म नहीं पनपते है और पानी पीने के कारण मुंह में जमे सभी जर्म बाहर निकल जाते है। इसके अलावा इससे आपकी इम्युनिटी भी अच्छी रहती है और आप जल्दी बीमार नहीं पड़ते है साथ ही आपको जल्दी सर्दी खांसी नहीं होती है। सुबह खाली पेट पानी पीने से आप हाई बीपी और शुगर जैसी बीमारी से भी बच सकते है। इससे आपका वजन भी कम रहता है। 

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।) 

Web Title: How right is it to drink water on an empty stomach or without brushing morning know its benefits

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे